32GB RAM के साथ Infinix Zero Book Ultra भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Infinix Zero Book सीरीज में 15.6 इंच की LED बैकलिट डिस्प्ले दी गई है,जो कि आईपीएस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2023 15:40 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ने भारतीय बाजार में अपने Zero Book सीरीज लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं।
  • Infinix Zero Book सीरीज में 15.6 इंच की LED बैकलिट डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Zero Book Core i5 / 16GB RAM / 512GB SSD की कीमत 49,990 रुपये है।

Infinix Zero Book Ultra

Photo Credit: Infinix

Infinix ने भारतीय बाजार में अपने Zero Book सीरीज लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में दो मॉडल Infinix Zero Book और Zero Book Ultra शामिल हैं। Zero Book Ultra  को खासतौर पर क्रिएटर्स के लिए तैयार किया गया है, जिसमें को i9 CPU दिया गया है। यहां हम आपको इन Zero Book लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix Zero Book सीरीज की कीमत
Advertisement
Infinix Zero Book सीरीज लैपटॉप की भारत में कीमत इस प्रकार है। Infinix Zero Book Core i5 / 16GB RAM / 512GB SSD की कीमत 49,990 रुपये है। Infinix Zero Book Core i7 / 16GB RAM / 512GB SSD को 64,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। Infinix Zero Book Ultra Core i9 / 16GB RAM / 512GB SSD वेरिएंट की कीमत 79,990 रुपये तय हुई है। Infinix Zero Book Ultra Core i9 / 32GB RAM / 1TB SSD को 84,990 रुपये में खरीद सकते हैं। उपलब्धता की बात करें तो Zero Book सीरीज बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध है।

Infinix Zero Book और Zero Book Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
Infinix Zero Book सीरीज में 15.6 इंच की LED बैकलिट डिस्प्ले दी गई है,जो कि आईपीएस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। यह डिस्प्ले फुल HD रेजोलयूशन 1080 x 1920 पिक्सल, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 100 प्रतिशत sRGB कलर गेमुट, 400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल को सपोर्ट करती है। इसमें फुल HD वेबकैम है जो कि AI ब्यूटीकैम, फेस ट्रैकिंग और बैकग्राउंड ब्लर के साथ है।.

इनफिनिक्स Zero Book सीरीज में 12th जनरेशन Core i5 (i5-12500H) / i7 (i7-12700H) / i9 (i9-12900H) प्रोसेसर के साथ आती है, जिसे ग्राफिक्स के लिए Iris Xe से सपोर्ट मिलता है। Zero Book में 16GB LPDDR5 RAM और 512GB NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज मिलती है। वहीं Zero Book Ultra में 32GB LPDDR5 RAM और 1 TB NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज मिलती है। Zero Book सीरीज विंडोज 11 होम पर काम करती है। बैटरी के लिए इसमें 70Wh की बैटरी दी गई है जो कि 96W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें एक USB-C, एक USB-C, दो USB 3.0 पोर्ट, 1 x HDMI 1.4 पोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एक 3.5mm हेडफोन/माइक्रोफोन कॉम्बो जैक दिया गया है।
Advertisement

नोटबुक एजी ग्लास टचपैड के साथ एक फुल साइज बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड से लैस है। लैपटॉप पर मिलने वााला पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर डबल काम करता है। इसके अलावा यह दो AI नॉयज कैंसलेशन माइक्रोफोन और डीटीएस ऑडियो प्रोसेसिंग के साथ 4 स्पीकर प्रदान करता है। लैपटॉप परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए फिजिकल ओवरबूस्ट टॉगल से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 323.3 मिमी, चौड़ाई 211.1 मिमी, मोटाई 16.95 मिमी और वजन 1.80 किलोग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.