Infinix X3IN TV Launched : 10 हजार से कम में 32 इंच और 17 हजार में 43 इंच का स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च

20 वॉट स्‍पीकर से लैस ये टीवी 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस, MEMC, HLG और HDR सपोर्ट ऑफर करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 मई 2023 20:53 IST
ख़ास बातें
  • इनफ‍िनिक्‍स ने भारत में लॉन्‍च किए सस्‍ते स्‍मार्ट टीवी
  • 32 और 43 इंच स्‍क्रीन साइज में लॉन्‍च किए गए टीवी
  • इन्‍हें 18 मई से खरीदा जा सकेगा

इन्‍हें मीडियाटेक के क्‍वाड कोर प्रोसेसर की ताकत दी गई है साथ में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है।

Photo Credit: Infinix India

स्‍मार्टफोन ब्रैंड के रूप में चर्चित ‘इनफ‍िनिक्‍स' (Infinix) तेजी से भारत के टेलिविजन मार्केट में पैर पसार रहा है। ब्रैंड ने X3IN सीरीज में दो नए टीवी लॉन्‍च किए हैं। ये 32 और 43 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। खास यह है कि 32 इंच टीवी को 10 हजार रुपये से भी कम में लाया गया है। 43 इंच टीवी की कीमत भी ऐसी रखी गई है जो ग्राहकों को लुभा सकती है। दोनों टीवी स्‍मार्ट हैं और कई खूबियों के साथ आते हैं।  
 

Infinix 32X3IN और 43X3IN की भारत में कीमत व उपलब्‍धता  

ब्रैंड ने इनफ‍िनिक्‍स 32X3IN और 43X3IN को पेश किया है। इनकी कीमत क्रमश: 9,799 रुपये और 16,999 रुपये है। 18 मई से इन टेलिविजन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Infinix 32X3IN और 43X3IN के फीचर्स 

जैसाकि नाम से भी पता चलता है, इनफ‍िनिक्‍स 32X3IN में 32 इंच का डिस्‍प्‍ले है, जबकि 43X3IN का स्‍क्रीन साइज 43 इंच है। 32 इंच टीवी में एचडी रेजॉलूशन मिलता है और 43 इंच टीवी फुलएचडी रेजॉलूशन ऑफर करता है। 20 वॉट स्‍पीकर से लैस ये टीवी 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस, MEMC, HLG और HDR सपोर्ट ऑफर करते हैं। 
 

इन्‍हें मीडियाटेक के क्‍वाड कोर प्रोसेसर की ताकत दी गई है साथ में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। ये टीवी एंड्रॉयड 11 ओएस पर चलते हैं और गूगल असिस्‍टेंट, क्रोमकास्‍ट और प्‍लेस्‍टोर जैसी खूबियों से लैस हैं। टीवी के साथ कॉम्‍पैक्‍ट रिमोट भी कंपनी दे रही है। रिमोट में गूगल अस‍िस्‍टेंट, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और नेटफ्लिक्‍स के लिए हॉट-की दी गई हैं।  
Advertisement

ये टीवी अपने आकर्षक प्राइस से लोगों को लुभा सकते हैं। आने वाले वक्‍त में दोनों टीवी के साथ ऑफर्स भी जोड़े जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इनफ‍िनिक्‍स का जोर सस्‍ते स्‍मार्ट टीवी पर है। कंपनी ने मार्च में भी सस्‍ता टीवी लॉन्‍च किया था। Infinix 24Y1 नाम से लॉन्च हुए उस टीवी की की कीमत 7 हजार रुपये से भी रखी गई थी। Infinix 24Y1 में 24 इंच का डिस्प्ले है, जोकि एचडी रेजॉलूशन पेश करता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  2. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  4. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  6. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  7. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  8. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  9. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  10. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.