IND vs BAN 1st ODI 2022: भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज में 7 साल बाद फिर आमने-सामने, इस प्लेटफॉर्म पर देखें लाइव मैच!

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) मैच का लाइव प्रसारण देखने के लिए इस बार प्लेटफॉर्म बदल दिया गया है।

IND vs BAN 1st ODI 2022: भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज में 7 साल बाद फिर आमने-सामने, इस प्लेटफॉर्म पर देखें लाइव मैच!

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) मैच का लाइव प्रसारण देखने के लिए इस बार प्लेटफॉर्म बदल दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इस मैच से भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी
  • बांग्लादेश की कप्तानी लिट्टन दास के हाथों में
  • भारत में सोनी के स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा मैच का प्रसारण
विज्ञापन
भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच आज यानि 4 दिसंबर से वनडे मैच सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे। भारत-बांग्लादेशन वनडे सीरीज के भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। टीम में उप कप्तान के एल राहुल भी वापस लौट आए हैं। साथ ही विराट कोहली भी मैच में खेलेंगे। वहीं, बांग्लादेश की टीम की कप्तानी लिटन दास कर रहे हैं। उन्होंने तमीम इकबाल की जगह ली है जो फिलहाल चोट के कारण आराम पर हैं। बांग्लादेश में यह वनडे सीरीज काफी अहम है क्योंकि टीम इंडिया 7 साल के बाद फिर से बांग्लादेश के साथ वनडे सीरीज में भिड़ने जा रही है। आखिरी बार टीम ने बांग्लादेश में 2015 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में सीरीज खेली थी जिसमें टीम सीरीज को 1-2 से हार गई थी। 
 

IND vs BAN 1st ODI 2022 कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच पहला वनडे मैच आज रविवार, यानि 4 दिसंबर को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs BAN 1st ODI 2022 कितने बजे होगा शुरू?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से होगी। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानि 11 बजे के करीब होगा। 
 

IND vs BAN 1st ODI 2022 कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) मैच का लाइव प्रसारण देखने के लिए इस बार प्लेटफॉर्म बदल दिया गया है। इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स या अमेजन प्राइम पर नहीं देख पाएंगे, इस मैच का प्रसारण सोनी के स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर किया जाएगा। मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर देख सकते हैं। 

इसके अलावा अगर आप मैच को इंटरनेट के माध्यम से किसी ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी सोनी का ही विकल्प है। आप Sony Liv ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। 

वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

वनडे के लिए बांग्लादेश की प्लेइंग 11
लिट्टन दास (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, यासिर ऑल चौधरी, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, एबादत हुसैन चौधरी, नासुम अहमद, महमूदउल्लाह, नजमुल हुसैन शांतो, काजी नुरुल हसन सोहन, शोरफुल इस्लाम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »