Huawei ने 26 घंटे चलने वाला Sound Joy 2 स्पीकर किया लॉन्च, 8800mAh बैटरी, IP67 रेटिंग जैसे फीचर्स से लैस

इसमें क्वाड यूनिट साउंड सिस्टम है

Huawei ने 26 घंटे चलने वाला Sound Joy 2 स्पीकर किया लॉन्च, 8800mAh बैटरी, IP67 रेटिंग जैसे फीचर्स से लैस

Photo Credit: Huawei

Sound Joy 2 स्पीकर कई समार्ट फीचर्स से लैस है।

विज्ञापन
Huawei की ओर से पोर्टेबल स्पीकर Sound Joy 2 लॉन्च किया गया है। यह एक आकर्षक डिजाइन में आता है जिसमें LED लाइट रिंग भी दी गई है। रिंग में म्यूजिक सिंक के अनुसार कलर दिखाई देते हैं, साथ ही यह बैटरी लेवल और वॉल्यूम को भी दिखाता है। Sound Joy 2 पोर्टेबल स्पीकर में 8800mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि यह इसे 26 घंटे तक चला सकती है। इसमें 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Huawei Sound Joy 2 price

Huawei Sound Joy 2 पोर्टेबल स्पीकर की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। साथ ही अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है। 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Huawei

 

Huawei Sound Joy 2 specifications

Huawei Sound Joy 2 पोर्टेबल स्पीकर एक आकर्षक और कॉम्पेक्ट डिजाइन में आता है जिसमें LED लाइट रिंग भी दी गई है। रिंग में म्यूजिक सिंक के अनुसार कलर दिखाई देते हैं। रिंग में बैटरी लेवल और वॉल्यूम लेवल भी देखा जा सकता है। कंपनी ने इसमें रिच ऑडियो क्वालिटी के साथ ही स्मार्ट फीचर्स देने का दावा किया है। इसमें क्वाड यूनिट साउंड सिस्टम है जिसमें एक 20W का फुल रेंज स्पीकर है, एक 10W का ट्विटर है, और दो पैसिव रेडिएटर हैं। 

Sound Joy 2 पोर्टेबल स्पीकर में 8800mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि यह इसे एक बार चार्ज करने पर 26 घंटे तक चला सकती है। इसमें 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। 

Sound Joy 2 स्पीकर को हुवावे स्मार्टवॉच की मदद से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें टैप-टू-ट्रांसफर फीचर है जिसकी मदद म्यूजिक को फोन से स्पीकर में ट्रांसफर किया जा सकता है। Sound Joy 2 को IP67 रेट किया गया है जिससे यह धूल और पानी के कारण आसानी से खराब नहीं होता है। इसमें NFC, ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर, ग्रेविटी सेंसर्स भी मौजूद हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  3. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
  4. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  5. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
  6. ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
  7. Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स
  8. रूस ने बढ़ा दी Elon Musk की टेंशन! बनाया Anti-Starlink सिस्टम, ऐसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
  9. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  10. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »