86 इंच डिस्प्ले के साथ Huawei S86 Pro स्मार्ट TV लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार साउंड

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Huawei S86 Pro में एक विशाल 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन मिलती है।

86 इंच डिस्प्ले के साथ Huawei S86 Pro स्मार्ट TV लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार साउंड

Photo Credit: Huawei

Huawei S86 Pro में 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन है।

ख़ास बातें
  • Huawei S86 Pro में एक विशाल 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन है।
  • Huawei S86 Pro की कीमत 13,999 युआन है।
  • Huawei S86 Pro में 1.6L साउंड कैविटी और 75Hz लो-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर है।
विज्ञापन
इस हफ्ते Huawei ने कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ प्रोडक्ट की एक सीरीज जारी की है। चीनी टेक पावरहाउस ने Huawei S86 Pro स्मार्ट स्क्रीन के साथ रिलीज के अपने लाइनअप में शामिल किया है। Huawei S86 Pro, Huawei के HarmonyOS 3.0 पर काम करेगा। आइए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Huawei S86 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Huawei S86 Pro 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन की कीमत 13,999 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1,64,929 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो हुवावे एस86 प्रो पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसकी वास्तविक रिलीज की तारीख 3 अगस्त है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Huawei S86 Pro में एक विशाल 86-इंच की एंटी-ग्लेयर स्मार्ट स्क्रीन मिलती है। इसमें देखने और सुनने का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए Honghu इमेज क्वालिटी इंजन, स्विफ्ट क्लियर और स्मूथ टेक्नोलॉजी आदि दिए गए हैं। पेटेंट वाले स्पीकर के साथ दो ट्वीटर और चार 10W यूनिट स्मार्ट स्क्रीन के लिए एक पावरफुल ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं।

Huawei S86 Pro में ब्रिलियंट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कलर परफॉर्मेंस की क्वालिटी में सुधार करने के लिए DCI-P3 कलर गेमुट ​​​​को कस्टमाइज करती है। इसमें 120Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, HDR विविड, क्लियर इमेज प्रोसेसिंग और डायनेमिक कंट्रास्ट एन्हांसमेंट शामिल है। Huawei S86 Pro में 1.6L साउंड कैविटी और 75Hz लो-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर दिया गया है। ऑडियो आउटपुट को वायरलेस तरीके से कनेक्टेड एक्सटर्नल 4 साउंड एक्स स्पीकर्स के साथ बढ़ा सकते हैं।

हुवावे एस86 प्रो एक इमर्सिव 5.1  डिस्ट्रीब्यूटिड होम थिएटर एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। Huawei स्मार्ट स्क्रीन S86 Pro को ऑपरेट करने के लिए आप अपने स्मार्टफोन या इसके टच रिमोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट स्क्रीन एक मल्टीपल गैजेट है और ड्यूल इस्तेमाल को कस्टमाइज करता है। ब्राउज करते हुए भी आप स्मार्ट स्क्रीन पर कंटेंट ओपन करने के लिए सुपर डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei S86 Pro, Huawei, Smart Tv
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  2. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  3. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  4. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  5. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  7. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  8. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  10. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »