Huawei ने लॉन्च किया 98-इंच साइज और 6GB रैम वाला V5 Pro TV, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei Smart Screen V5 Pro के 85-इंच स्क्रीन साइज की चीन में कीमत 24,999 युआन (करीब 2.87 लाख रुपये) और 98-इंच वेरिएंट की कीमत 36,999 युआन (करीब 4.25 लाख रुपये) है।

Huawei ने लॉन्च किया 98-इंच साइज और 6GB रैम वाला V5 Pro TV, जानें कीमत और फीचर्स
ख़ास बातें
  • स्मार्ट टीवी दो स्क्रीन साइज में आता है
  • 85-इंच स्क्रीन साइज की चीन में कीमत 24,999 युआन (करीब 2.87 लाख रुपये) है
  • 98-इंच वेरिएंट की कीमत 36,999 युआन (करीब 4.25 लाख रुपये) है
विज्ञापन
Huawei ने सोमवार को चीन में एक साथ कई प्रोडक्ट लॉन्च किए, जिनमें से एक कंपनी का फ्लैगशिप TV, Smart Screen V5 Pro था। स्मार्ट टीवी दो स्क्रीन साइज में आता है, पहला 85-इंच और दूसरा 98-इंच। फ्लैगशिप होने के चलते हुआवे ने इस टीवी में कई एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स शामिल किए हैं। दोनों स्क्रीन साइज मॉडल्स में 95% DCI-P3 कलर गैमट, 1.07 बिलियन कलर्स और 99% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ सुपर MiniLED डिस्प्ले मिलते हैं। 98-इंच वेरिएंट वाले डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 nits तक जा सकती है। इसमें इमेज क्वालिटी अपस्केलिंग का सपोर्ट है, जो 1080P इमेज क्वालिटी को तुरंत 4K में बदल सकता है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Huawei Smart Screen V5 Pro के 85-इंच स्क्रीन साइज की चीन में कीमत 24,999 युआन (करीब 2.87 लाख रुपये) और 98-इंच वेरिएंट की कीमत 36,999 युआन (करीब 4.25 लाख रुपये) है। Gizmochina के अनुसार, इनकी प्री-सेल 25 सितंबर को चीन के लोकल समयानुसार शाम 6:08 बजे शुरू होगी और बिक्री 28 सितंबर को सुबह 10:08 बजे से शुरू होगी।

Smart Screen V5 Pro के दोनों स्क्रीन साइज में 95% DCI-P3 कलर गैमट, 1.07 बिलियन कलर्स और 99% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ सुपर मिनीएलईडी डिस्प्ले मिलते हैं। हालांकि, 98-इंच वर्जन में 2000 nits, जबकि 85-इंच वेरिएंट में 1600 nits का पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। V5 Pro Honghu इमेज क्वालिटी अपस्केलिंग को भी सपोर्ट करता है, जो 1080P इमेज क्वालिटी को 4K में बदल सकता है।

स्मार्ट टीवी HarmonyOS 4 पर चलते हैं, जो फोटो वॉल, लैंडस्केप विंडो, स्मार्ट सेंसिंग, चाइल्ड केयर, फैमिली कनेक्शन और सुपर स्क्रीन प्रोजेक्शन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

दोनों टीवी वेरिएंट Honghu 900 चिप पर काम करते हैं और 6GB रैम व 64GB स्टोरेज से लैस हैं। इनमें HDMI 2.1 और USB 3.0 जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी इंटरफेस मौजूद हैं। टीवी में Huawei साउंड स्मार्ट स्पीकर सिस्टम है, जो 30W डबल बेस (bass) और दो 10W स्काई चैनलों के साथ 3.1.2-चैनल साउंड सिस्टम देता है।

इसके साथ एक Huawei Lingxi पॉइंटिंग रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिसके बारे में Huawei का दावा है कि यह दुनिया का पहला फुल पॉइंटिंग इंटरेक्शन रिमोट है। यह आपको फिजिकल बटन दबाए बिना, कंटेंट को स्क्रॉल करने या क्लिक करने के लिए रिमोट बटन पर अपनी उंगली स्लाइड करने की सुविधा देता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »