55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले में Honor Smart Screen X3 और X3i सीरीज स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

Honor Smart Screen X3i मॉडल भी तीन साइज 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच में पेश किए हैं। Honor Smart Screen X3i के 55 इंच मॉडल की कीमत 1,999 युआन यानी कि करीब 23,638 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2022 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Honor Smart Screen X3 के 55 इंच मॉडल की कीमत 18367 रुपये है।
  • Honor Smart Screen X3 के 65 इंच मॉडल की कीमत 5,473 रुपये करीब है।
  • Honor Smart Screen X3i के 55 इंच मॉडल की कीमत 23,638 रुपये है।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीनी मार्केट में Honor Smart Screen X3 और Honor Smart Screen X3i स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है। बीते साल लॉन्च हुए Honor स्मार्ट स्क्रीन X2 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर यह टीवी आया है। हाल ही में पेश किए गए Honor Smart Screen X3  दो अलग-अलग स्क्रीन साइज 55 इंच और 65 इंच में उपलब्ध हैं। डिवाइस की शुरुआती कीमत 1,999 युआन यानी कि करीब 23,628 रुपये है।
 

Honor Smart Screen X3 और Smart Screen X3i की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Honor Smart Screen X3 के 55 इंच मॉडल की कीमत 2,299 युआन यानी कि लगभग 18,367  रुपये है, लेकिन यह 1,999 युआन यानी कि करीब 23,628 रुपये की रियायती कीमत  पर उपलब्ध होगा। वहीं Honor Smart Screen X3 के 65 इंच मॉडल की कीमत 2,999 युआन  यानी कि 35,473 रुपये करीब है, लेकिन यह छूट के बाद 2,699 युआन यानी कि करीब 31,916 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।  यह स्मार्ट टीवी 1 अगस्त से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने Honor Smart Screen X3i मॉडल भी तीन साइज 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच में पेश किए हैं। Honor Smart Screen X3i के 55 इंच मॉडल की कीमत 1,999 युआन यानी कि करीब 23,638 रुपये है, 65 इंच की कीमत 2,699 युआन यानी कि 31,916 करीब रुपये है और 75 इंच की कीमत 3,999 युआन यानी कि करीब 47,288 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये 25 जुलाई से डिस्काउंट कीमत में उपलब्ध होंगे, जिसमें 55 इंच मॉडल की कीमत 1,699 युआन यानी कि करीब 20,100 रुपये, 65 मॉडल इंच की कीमत 2,399 युआन यानी कि करीब 28,387 रुपये और 75 मॉडल इंच की कीमत 3,599 युआन यानी कि करीब 42,587 रुपये होगी।
Advertisement
 

Honor स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor Smart Screen X3 में ऐसी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और 200-300 निट्स तक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें डीसी डिमिंग भी है और एनडीएफईबी स्पीकर भी दिए गए हैं, जिनको लेकर दावा किया जाता है कि वे हाई ग्रेड HIFI स्पीकर जैसे मैटेरियल से बने होते हैं। प्रोसेसर की बात करें तो टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें Cortex-A53 कोर भी होता है। स्टोरेज की बात की जाए तो स्मार्ट टीवी में 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि इसमें किड्स मोड है जो खास बच्चों के रिसोर्सेज को पेश करता है और माता-पिता या अभिभावकों को इस्तेमाल के समय को कंट्रोल करने की अनुमति देता है। एक क्लियर इंटरफेस और बड़े फोंट के साथ एक एल्डर मोड भी है जिससे बड़ों के लिए इसे ऑपरेट करना आसान हो जाता है। यह "होम एंटरटेनमेंट सेंटर" का भी सपोर्ट करता है जिसमें डिवाइस को डिस्प्ले ऑन करने की जरूरत के बिना स्पीकर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक मोबाइल फोन वन-टच स्क्रीन प्रोजेक्शन और नोटबुक स्क्रीन प्रोजेक्शन के साथ भी आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.