100 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense Starlight S1 Laser TV हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Hisense Starlight S1 TV में 100-इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। नया Hisense लेजर टीवी 3GB/128GB मेमोरी/स्टोरेज स्पेस से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 11:16 IST

Hisense Starlight S1 TV में 100 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने चीन में Hisense Starlight S1 लेजर टीवी लॉन्च किया है। नए Starlight S1 लेजर टीवी में अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ 100 इंच की 4K अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले दी गई है। नए Hisense लेजर टीवी में एक फोल्डिंग फ्रेम डिजाइन है। इसे घरों और जगहों पर आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। यहां हम आपको Hisense Starlight S1 TV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hisense Starlight S1 TV की कीमत और उपलब्धता


Hisense Starlight S1 लेजर टीवी JD.com समेत चीन के रिटेल प्लेटफॉर्म पर 19,999 युआन (लगभग 2,30,507 रुपये) में उपलब्ध है। हालांकि, नए Hisense टीवी की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


Hisense Starlight S1 TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Hisense Starlight S1 TV में 100-इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। नया Hisense लेजर टीवी 3GB/128GB मेमोरी/स्टोरेज स्पेस से लैस है। यह टीवी वाईफाई 6,  एनएफसी वन-टच कास्ट और बड़े-स्क्रीन मल्टी-पर्सन कॉल का भी सपोर्ट करता है। TV इमर्सिव सराउंड साउंड, 90W फुल सेनेरियो साउंड फील्ड और डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस साउंड इफेक्ट के लिए सपोर्ट करता है। टीवी के सबवूफर का अधिकतम पावर आउटपुट 60W है जबकि दो फ्रंट स्पीकर 15W का आउटपुट देते हैं। लेजर टीवी में दो एचडीएमआई इंटरफेस और एक आरजे45 नेटवर्क पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और एक ऑप्टिकल फाइबर पोर्ट भी है।

Hisense Starlight S1 TV में एडवांस और मॉड्रन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो सॉफ्ट लाइट प्रदान करती है और सामान्य एलसीडी टीवी के मुकाबले 35 इंच ज्यादा दूरी से देखने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा अलग अनुभव के लिए नजदीक से टीवी के विजुअल इफेक्ट्स को भी देख सकते हैं। लेजर टीवी हेल्दी आई प्रोटेक्शन, ट्रू कलर, लो-कार्बन और एनर्जी सेविंग और हार्मफुल ब्लू लाइट एमिशन की कमी प्रदान करता है। टीवी 83% की एंटी-लाइट रेट के साथ लो रिफ्लेक्शन और जीरो ग्लेयर भी प्रदान करता है।

Hisense Starlight S1 99% DCI-P3 वाइड कलर गेमुट ​​कवरेज का सपोर्ट करता है। इसने IMAX एंहेस्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। यह डीएमडी माइक्रोसेकंड लेवल डिमिंग और एआई एडेप्टिव नॉयज रिडक्शन प्रदान करता है। टीवी ऑटोमैटिक तौर पर आई कंफर्टेबल ब्राइटनेस को एडजेस्ट करता है। अगर जरूरी हो तो यूजर्स म्यूरल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए स्पेशल एरिया में आर्ट खोल सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  3. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. एक ही अकाउंट में अपनी सभी LIC पॉलिसी कैसे जोड़ें? जानिए पूरा तरीका
  6. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  8. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  9. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  11. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  12. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
  2. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  4. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  5. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
  7. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  8. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.