100 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense Starlight S1 Laser TV हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Hisense Starlight S1 TV में 100-इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। नया Hisense लेजर टीवी 3GB/128GB मेमोरी/स्टोरेज स्पेस से लैस है।

100 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense Starlight S1 Laser TV हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Hisense

Hisense Starlight S1 TV में 100 इंच की डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Hisense ने चीन में Hisense Starlight S1 लेजर टीवी लॉन्च किया है। नए Starlight S1 लेजर टीवी में अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ 100 इंच की 4K अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले दी गई है। नए Hisense लेजर टीवी में एक फोल्डिंग फ्रेम डिजाइन है। इसे घरों और जगहों पर आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। यहां हम आपको Hisense Starlight S1 TV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hisense Starlight S1 TV की कीमत और उपलब्धता


Hisense Starlight S1 लेजर टीवी JD.com समेत चीन के रिटेल प्लेटफॉर्म पर 19,999 युआन (लगभग 2,30,507 रुपये) में उपलब्ध है। हालांकि, नए Hisense टीवी की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


Hisense Starlight S1 TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Hisense Starlight S1 TV में 100-इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। नया Hisense लेजर टीवी 3GB/128GB मेमोरी/स्टोरेज स्पेस से लैस है। यह टीवी वाईफाई 6,  एनएफसी वन-टच कास्ट और बड़े-स्क्रीन मल्टी-पर्सन कॉल का भी सपोर्ट करता है। TV इमर्सिव सराउंड साउंड, 90W फुल सेनेरियो साउंड फील्ड और डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस साउंड इफेक्ट के लिए सपोर्ट करता है। टीवी के सबवूफर का अधिकतम पावर आउटपुट 60W है जबकि दो फ्रंट स्पीकर 15W का आउटपुट देते हैं। लेजर टीवी में दो एचडीएमआई इंटरफेस और एक आरजे45 नेटवर्क पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और एक ऑप्टिकल फाइबर पोर्ट भी है।

Hisense Starlight S1 TV में एडवांस और मॉड्रन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो सॉफ्ट लाइट प्रदान करती है और सामान्य एलसीडी टीवी के मुकाबले 35 इंच ज्यादा दूरी से देखने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा अलग अनुभव के लिए नजदीक से टीवी के विजुअल इफेक्ट्स को भी देख सकते हैं। लेजर टीवी हेल्दी आई प्रोटेक्शन, ट्रू कलर, लो-कार्बन और एनर्जी सेविंग और हार्मफुल ब्लू लाइट एमिशन की कमी प्रदान करता है। टीवी 83% की एंटी-लाइट रेट के साथ लो रिफ्लेक्शन और जीरो ग्लेयर भी प्रदान करता है।

Hisense Starlight S1 99% DCI-P3 वाइड कलर गेमुट ​​कवरेज का सपोर्ट करता है। इसने IMAX एंहेस्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। यह डीएमडी माइक्रोसेकंड लेवल डिमिंग और एआई एडेप्टिव नॉयज रिडक्शन प्रदान करता है। टीवी ऑटोमैटिक तौर पर आई कंफर्टेबल ब्राइटनेस को एडजेस्ट करता है। अगर जरूरी हो तो यूजर्स म्यूरल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए स्पेशल एरिया में आर्ट खोल सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  4. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  7. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  10. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »