Hisense ने लॉन्च किए 75 इंच तक के तीन QLED टीवी, कीमत 59,990 से शुरू...

चीनी निर्माता कंपनी की नई स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी सीरीज़ में तीन वेरिएंट्स को शमिल किया गया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच साइज़ में Hisense 55U6G, Hisense 65U6G और Hisense 75U80G नामक वेरिएंट्स शामिल हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2021 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Hisense 55U6G और Hisense 75U80G की सेल इस हफ्ते से होगी शुरू
  • The Hisense 65U6G की सेल नवंबर से शुरू होगी
  • यह टीवी Quantum Dot टेक्नोलॉजी से लैस हैं
Hisense ने गुरुवार को भारत में अपने स्मार्ट QLED टीवी रेंज में विस्तार करते हुए नए टीवी मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है, जो कि Quantum Dot टेक्नोलॉजी से लैस full array local dimming दिया गया है। बिल्ट-इन टेक्नोलॉजी का दावा है कि यह ब्राइटर व्हाइट, डीपर ब्लैक और एन्हैंस्ड कॉन्ट्रास्ट रेशियो प्रदान करती है। चीनी निर्माता कंपनी की नई स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी सीरीज़ में तीन वेरिएंट्स को शमिल किया गया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच साइज़ में Hisense 55U6G, Hisense 65U6G और Hisense 75U80G नामक वेरिएंट्स शामिल हैं। नए क्यूएलईडी टीवी Android TV 10 के साथ आते हैं और इनमें डॉल्बी अटॉमस साउंड के साथ-साथ Dolby Vision डिस्प्ले टेक्नोलॉजी शामिल है।
 

Hisense 55U6G, Hisense 65U6G, Hisense 75U80G price in India

Hisense 55U6G की शुरुआती स्पेशल कीमत 59,990 रुपये है, जबकि Hisense 65U6G की स्पेशल कीमत 84,990 रुपये है। Hisense 75U80G की कीमत 3,99,990 रुपये है। उपलब्धता की बात करें, तो Hisense 55U6G और Hisense 75U80G की सेल लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स पर इस हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर The Hisense 65U6G की सेल नवंबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

Hisense 55U6G specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Hisense 55U6G TV में 55 इंच का Ultra HD (4K) (3840 x 2160 पिक्सल) LED-backlit QLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें full array local dimming के साथ क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी दी गई है। डिस्प्ले में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 700 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। इसमें HDR10, HLG HDR और HEVC (H.265) decoder के साथ Dolby Vision सपोर्ट मौजूद है। इसेमं 24 वॉट ऑडियो आउटपुट दिया गया है, जिसमें Dolby Audio और Dolby Atmos टेक्नोलॉजी मौजूद है। इसके अलावा, यह टीवी क्वाड-कोर सीपीयू से लैस है, जिसके साथ Mali470MP GPU और 2 जीबी रैम मौजूद है। टीवी में एन्हैंसिंग ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Hi-View Engine दिया गया है।

पुरानी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके content recorded का सपोर्ट करने के लिए Hisense 55U6G में एक अपस्कैलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
Advertisement

टीवी में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और प्रीलोडेड गूगल प्ले स्टोर मौजूद है। टीवी में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ मौजूद है। इसमें ईथरनेट, एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट भी हैं।
 

Hisense 65U6G specifications

Hisense 65U6G TV में 65 इंच का Ultra HD (4K) (3840 x 2160 पिक्सल) LED-backlit QLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें full array local dimming के साथ क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos टेक्नोलॉजी मौजूद है। इसके अलावा, यह टीवी 24 वॉट ऑडियो आउटपुट के साथ आता है, जो कि क्वाड-कोर सीपीयू से लैस है, जिसके साथ Mali470 GPU और 2 जीबी रैम मौजूद है। टीवी में ग्राफिक्स के लिए Hi-View Engine दिया गया है।
Advertisement

टीवी में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ वी5.0 मौजूद है। इसमें ईथरनेट, एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट भी हैं। साथ ही इसमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और प्रीलोडेड गूगल प्ले स्टोर मौजूद है।
 

Hisense 75U80G specifications

Hisense 75U80G में 75 इंच का Ultra HD (8K) (7,680x4,320 पिक्सल) QLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos टेक्नोलॉजी मौजूद है। इसके अलावा, यह क्वाड-कोर सीपीयू से लैस है, जिसके साथ Mali G52 MC2 GPU और 5 जीबी रैम मौजूद है। टीवी में 36 वॉट ऑडियो आउटपुट मौजूद है।
Advertisement

55 और 65 इंच मॉडल की तरह Hisense 75U80G भी गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और प्रीलोडेड गूगल प्ले स्टोर के साथ आता है। इसमें भी डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, Ethernet, HDMI और यूएसबी पोर्ट मौजूद है।
 
 
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Wall-mount kit included in the box
  • Good remote
  • Reliable and hassle-free software
  • Bright, sharp, vibrant picture
  • Dolby Vision and Dolby Atmos
  • Bad
  • Issues with motion stutter and artefacts in 4K content
  • Average sound quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

डाइमेंशन

1227×711×78mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

डाइमेंशन

1447x835x79mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

75.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

डाइमेंशन

1676x990x76mm

रिज़ॉल्यूशन

8K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.