50,55,65,75 इंच डिस्प्ले के साथ Hisense A7Q QLED TV पेश, जानें फीचर्स

Hisense ने यूरोप में Hisense A7Q QLED TV स्मार्ट टीवी पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2025 09:44 IST
ख़ास बातें
  • Hisense A7Q QLED TV में डायरेक्ट LED बैकलाइटिंग के साथ VA पैनल दिया है।
  • Hisense A7Q QLED टीवी Vidaa OS U9 पर काम करता है।
  • Hisense A7Q QLED TV में ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई 5 का सपोर्ट शामिल है।

Hisense A7Q QLED TV में 65 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने यूरोप में Hisense A7Q QLED TV स्मार्ट टीवी पेश कर दिया है। यह बजट 4K LCD टीवी 50, 55, 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ डिस्प्ले मिलती है। यह टीवी Vidaa OS U9 पर काम करता है। यहां हम आपको Hisense A7Q QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hisense A7Q QLED TV Price


Hisense A7Q QLED TV के 50 इंच मॉडल की कीमत €569 (लगभग 54,264 रुपये), 55 इंच मॉडल की कीमत €629 (लगभग 59,987 रुपये), 65 इंच मॉडल की कीमत €829 (लगभग 79,060 रुपये) और 75 इंच मॉडल की कीमत €1,169 (लगभग 1,11,450 रुपये) है। टीवी प्री-ऑर्डर के लिए Hisense के अमेजन स्पेन स्टोर पर उपलब्ध है और यह स्पेन में 30 जून को Amazon के जरिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Hisense A7Q QLED TV Features


Hisense A7Q QLED TV में डायरेक्ट LED बैकलाइटिंग के साथ VA पैनल दिया गया है, जिसके साथ 3,800:1 कंट्रास्ट रेशियो, 60Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह डॉल्बी विजन, HDR10+ और फिल्ममेकर मोड का सपोर्ट करता है। क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी कलर को बेहतर बनाती है। बिल्ट-इन 4K AI अपस्केलिंग कम रेजॉल्यूशन वाले कंटेंट को बेहतर बनाता है। वहीं एंबियंट लाइट सेंसर कमरे की रोशनी के आधार पर स्क्रीन ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है। यह टीवी Vidaa OS U9 पर काम करता है। यह एलेक्सा, Vidaa वॉयस और Apple होम के जरिए स्ट्रीमिंग ऐप्स और वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट करता है।

गेमिंग के लिए इस टीवी में VRR और ALLM के साथ गेम मोड दिया गया है जो कि गेम बार सेटिंग्स तक क्विक एक्सेस प्रदान करता है। AI मोशन स्मूथिंग तेज सीन के दौरान ब्लर को कम करता है। iOS डिवाइस कास्टिंग के लिए इसमें AirPlay 2 भी है। साउंड सेटअप के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ Devialet ट्यून बिल्ट इन 2.0 चैनल स्पीकर हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 5, तीन HDMI 2.0 पोर्ट, दो USB 2.0 पोर्ट, एक LAN पोर्ट, एक 3.5mm AV इनपुट, एक ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट, एक हेडफोन जैक, एक CI+ स्लॉट, एक सैटेलाइट इनपुट और एक RF एंटीना इनपुट शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.