Hisense का 163-इंच साइज वाला स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

Hisense ने अपने 163-इंच UX MicroLED TV को 799,999 युआन (लगभग 95 लाख रुपये) की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 17:42 IST
ख़ास बातें
  • इसे 799,999 युआन (लगभग 95 लाख रुपये) की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है
  • फिलहाल, इसे अन्य मार्केट्स में लॉन्च किए जाने की कोई जानकारी नहीं है
  • UX MicroLED TV में 24.88 मिलियन MicroLED क्रिस्टल कोर का यूज किया गया है

Photo Credit: Hisense

Hisense ने अपने 163-इंच UX MicroLED TV के लिए चीन में प्री-ऑर्डर ओपन कर दिए हैं। कंपनी ने इस मॉडल को CES 2025 में शोकेस किया था। Hisense का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला MicroLED TV है, जिसकी बॉर्डरलेस डिजाइन सिर्फ 24mm मोटी है। Hisense UX MicroLED TV में ड्यूल-कोर आर्किटेक्चर दिया गया है, जो लाइट और कलर कंट्रोल को बेहतर बनाता है। ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Devialet का 6.2.2-चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Atmos और DTS: Virtual X को सपोर्ट करता है।

Hisense ने अपने 163-इंच UX MicroLED TV को 799,999 युआन (लगभग 95 लाख रुपये) की कीमत पर उपलब्ध कराया (via ITHome) गया है। फिलहाल, इसे अन्य मार्केट्स में लॉन्च किए जाने की कोई जानकारी नहीं है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो UX MicroLED TV में 24.88 मिलियन MicroLED क्रिस्टल कोर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है। कंपनी का कहना है कि यह स्क्रीन OLED पैनल्स से ज्यादा ब्राइटनेस देने के साथ-साथ बर्न-इन इशू से भी बचती है। 

इसमें 3,840Hz रिफ्रेश रेट, 98% DCI-P3 कलर कवरेज और Dolby Vision IQ, HDR10+ जैसे HDR फॉर्मेट्स का सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के लिए इसमें HDMI 2.1 पोर्ट्स (4K@120Hz), VRR और AMD FreeSync Premium Pro मौजूद हैं।

Hisense UX MicroLED TV में ड्यूल-कोर आर्किटेक्चर दिया गया है, जो लाइट और कलर कंट्रोल को बेहतर बनाता है। ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Devialet का 6.2.2-चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है, जो Dolby Atmos और DTS: Virtual X को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह TV स्प्लिट-स्क्रीन व्यूइंग और एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स के साथ आता है। 
Advertisement

इसके अलावा, Hisense अपने 2025 U7 Series MiniLED TVs को 15 अप्रैल से अमेरिका और 15 मई से यूरोप में लॉन्च करने जा रही है। ये टीवी खासतौर पर गेमर्स और स्पोर्ट्स फैंस के लिए डिजाइन किए गए हैं और 55-इंच से 116-इंच तक के साइज में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hisense, Hisense UX MicroLED TV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.