Google Pixelbook Go, Pixel Buds, Nest Mini और Nest Wifi लॉन्च, जानें इनके बारे में

Google Pixelbook Go, Pixel Buds, Nest Mini, Nest Wifi: Made By Google इवेंट के दौरान Pixel 4 और Pixel 4 XL के अलावा गूगल पिक्सल बड्स, पिक्सलबुक गो, नेस्ट वाईफाई और नेस्ट मिनी को भी लॉन्च किया गया है।

Google Pixelbook Go, Pixel Buds, Nest Mini और Nest Wifi लॉन्च, जानें इनके बारे में

Google Pixelbook Go, Pixel Buds, Nest Mini और Nest Wifi लॉन्च, जानें इनके बारे में

ख़ास बातें
  • 2020 में उपलब्ध होंगे नए Google Pixel Buds
  • Pixelbook Go Price है 649 डॉलर
  • Nest Wifi में है बिल्ट-इन माइक और स्पीकर
विज्ञापन
Google Pixel Buds, Pixelbook Go, Nest Wifi, Nest Mini: न्यूयॉर्क में आयोजित Google के Made By Google इवेंट के दौरान Pixel 4 और Pixel 4 XL के अलावा गूगल पिक्सल बड्स, पिक्सलबुक गो, नेस्ट वाईफाई और नेस्ट मिनी को भी लॉन्च किया गया है। बता दें कि नए Pixel Buds ट्रूली वायरलेस हेडफोन हैं, याद करा दें कि इस डिवाइस के पिछला जे़नरेशन नेकबैंड-स्टाइल वाले हेडफोन थे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नए पिक्सल बड्स हेडफोन को 2020 में लॉन्च किया जाएगा और इनकी कीमत 179 डॉलर (लगभग 12,750 रुपये) है।

पिक्सल बड्स इन-ईयर हेडफोन हैं जो दिखने में Samsung Galaxy Buds की तरह लगते हैं। सिंगल चार्ज पर यह 5 घंटे का बैटरी बैकअप देता है (चार्जिंग केस के जरिए 24 घंटे तक का)। पिक्सल बड्स के जरिए Google Assistant को एक्सेस किया जा सकता है।

इवेंट के दौरान नए क्रोम ओएस लैपटॉप Pixelbook Go से भी पर्दा उठाया है। यह डिवाइस जस्ट ब्लैक और नॉट पिंक कलर में उपलब्ध होगा और इसकी शुरुआती कीमत 649 डॉलर (लगभग 46,000 रुपये) है। बेस वेरिएंट में इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर और हाई-एंड वेरिएंट में इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर है, बता दें कि हाई-एंड वेरिएंट की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गयया है।

गूगल के अनुसार, पिक्सलबुक गो में 13.3 इंच का डिस्प्ले है और इसका वज़न 900 ग्राम है। इसकी मोटाई 13 मिलीमीटर और यह 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आता हैा। Pixelbook Go में 8 जीबी या 16 जीबी रैम के साथ 64 जीबी, 128 जीबी या 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। गूगल ने स्मार्ट होम डिवाइस के नेस्ट लाइनअप में नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। Google Nest Mini एक स्मार्ट स्पीकर है जिसकी कीमत 49 डॉलर (लगभग 3,500 रुपये) है। गूगल ने बताया कि स्पीकर पर जिस फैब्रिक का इस्तेमाल हुआ वह रिसाइकिल्ड प्लास्टिक से बनाया गया है।

गूगल ने अपने राउटर के नए वर्जन नेस्ट वाईफाई को भी इवेंट के दौरान लॉन्च किया है। Nest Wifi एक राउटर और एक सैटेलाइट है। नेस्ट वाईफाई गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और बिल्ट-इन स्पीकर्स से लैस है। बता दें कि नेस्ट वाईफाई 2 पैक की कीमत 269 डॉलर (लगभग 19,100 रुपये) और 3 पैक की कीमत 349 डॉलर (लगभग 25,000 रुपये) है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »