Motorola ब्रांड के दो साउंडबार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Flipkart ने जून में Motorola AmphisoundX 80W, AmphisoundX 150W और AmphisoundX 160W होम थिएटर सिस्टम भारत में लॉन्च किया था। ऑनलाइन मार्केट प्लेस में मोटोरोला ब्रांड के पास 160 वॉट, 120 वॉट और 70 वॉट साउंडबार भी मौजूद है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 सितंबर 2020 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Motorola AmphisoundX साउंडबार की सेल 14 सितंबर से शुरू होगी
  • Motorola AmphisoundX 200W 5.1 की कीमत 14,999 रुपये है
  • Motorola AmphisoundX 100W की कीमत 7,499 रुपये है

Motorola के नए साउंडबार Flipkart के जरिए खरीद के लिए होंगे उपलब्ध

Flipkart ने Motorola के AmphisoundX साउंडबार और होम थिएटर्स में विस्तार करते हुए फुली वायरलेस 200 वॉट 5.1 साउंडबार के साथ सबवूफर और सराउंड साउंड स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं, कंपनी ने इसके साथ 100 वॉट का साउंडबार भी लॉन्च किया है। Motorola AmphisoundX Full Wireless 200W 5.1 साउंडबार ग्लास टॉप टच पैनल और वायरलेस सबवूफर के साथ आता है, वहीं AmphisoundX 100W साउंडबार वायर्ड 50 वॉट सबवूफर के साथ अल्ट्रा-पोर्टेबल डिवाइस के रूप में डिज़ाइन किया गया है। नए साउंडबार कंपनी के ऑडियो डिवाइस रेंज में स्थित हैं, जो कि Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध हैं।  
 

Motorola AmphisoundX 200W 5.1 Soundbar, AmphisoundX 100W Soundbar price in India

Motorola AmphisoundX 200W 5.1 साउंडबार की कीमत भारत में 14,999 रुपये है, जबकि  AmphisoundX 100W साउंडबार की कीमत 7,499 रुपये है। दोनों ही नए मॉडल खरीद के लिए 14 सितंबर से Flipkart पर उपलब्ध होंगे।
 

Motorola AmphisoundX 200W 5.1 Soundbar specifications

Motorola AmphisoundX Fully Wireless 200W 5.1 साउंडबार वायरेलस सबवूफर और वायरलेस सराउंड-साउंड स्पीकर्स के साथ आता है। इसमें 72 वॉट स्पीकर सिस्टम मौजूद है, जिसमें 2.75 इंच के 6 फ्रंट-फायरिंग ड्राइवर्स शामिल हैं। मोटोरोला साउंडबार में एम्प्लिफायर के साथ-साथ Digital signal processor (DSP) भी मौजूद है। इसके अलावा, इसमें 3 इंच ड्राइवर्स के साथ 24 वॉट का दायां और बायां वायरलेस सेटेलाइट दिए गए हैं।

एन्हैंस्ड ऑडियो एक्सीपियंस के लिए, वायरलेस सबवूफर में 8 इंच बैस ड्राइवर्स दिए गए हैं जो कि 80 वॉट पावर प्रदान करते हैं। AmphisoundX Fully Wireless 200W 5.1 साउंडबार में कनेक्टिविटी विकल्प के लिए एचडीएमआई एआरसी और ऑप्टिकल ऑडियो पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा आपको ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट के साथ-साथ यूएसबी पोर्ट भी प्राप्त होगा। इस साउंडबार में एक रिमोट भी शामिल है, जो कि उन हॉटकी के साथ आता है जो आपको दिए गए साउंड इफेक्ट में स्विच करने की इज़ाजत देता है।
Advertisement
 

Motorola AmphisoundX 100W Soundbar specifications

Motorola AmphisoundX 100W साउंडबार की बात करें, तो यह 2.25 इंच फ्रंट-फायरिंग ड्राइवर्स और 50 वॉट सबवूफर के साथ आता है जिसमें 6.5 इंच बैस ड्राइवर मौजूद है। इस साउंडबार में बिल्ट-इन डीपीएस इंज़न और एम्प्लिफायर फीचर है। स्लीक डिज़ाइन देने के लिए AmphisoundX 100W साउंडबार 60cm चेसिस के साथ आता है। इस मोटोरोला साउंडबार में एचडीएमआई एआरसी, ऑप्टिकल ऑडियो, ऑक्स इन और यूएसबी पोर्ट के साथ ब्लूटूथ वी5.0 कनेक्टिविटी शामिल है।

आपको बता दें, Flipkart ने जून में Motorola AmphisoundX 80W, AmphisoundX 150W और AmphisoundX 160W होम थिएटर सिस्टम भारत में लॉन्च किया था। ऑनलाइन मार्केट प्लेस में मोटोरोला ब्रांड के पास 160 वॉट, 120 वॉट और 70 वॉट साउंडबार भी मौजूद है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.