Elista ने भारत में लॉन्च किए नए AC, जानें फीचर्स और कीमत

Elista एयर कंडीशनर में क्विक कूलिंग के लिए टर्बो कूल पावर चिल मोड दिया गया है जो कि भारत में पड़ने वाली कड़ी गर्मी से निपटने में मदद करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Elista एयर कंडीशनर के 1.5 टन इन्वर्टर मॉडल की कीमत 49,990 रुपये है।
  • Elista एयर कंडीशनर के 1 टन इन्वर्टर मॉडल की कीमत 44,490 रुपये है।
  • Elista एयर कंडीशनर के 1.5 टन फिक्स्ड स्पीड मॉडल की कीमत 52,990 रुपये है।

Elista एयर कंडीशनर में 1.5 टन इन्वर्टर कैसेपिटी है।

Photo Credit: Elista

टीवी और स्पीकर के लिए लोकप्रिय भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Elista ने देश में एयर कंडीशनर मार्केट में एंट्री की है। दिसंबर 2023 में स्मार्टवॉच मार्केट में एंट्री करने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने नए एयर कंडीशनर पेश किए हैं, जिसमें 4-इन-1 कन्वर्टिबल, इन्वर्टर और फिक्स्ड स्पीड मॉडल शामिल हैं। मेड इन इंडिया पहल के तहत तैयार किए गए इन एसी को भारतीय यूजर्स की कूलिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको Elista के एयर कंडीशनर के बारे में बता रहे हैं।


Elista एयर कंडीशनर की कीमत और उपलब्धता


Elista एयर कंडीशनर के 1.5 टन इन्वर्टर मॉडल की कीमत 49,990 रुपये है। वहीं 1 टन इन्वर्टर मॉडल की कीमत 44,490 रुपये और 1.5 टन फिक्स्ड स्पीड मॉडल की कीमत 52,990 रुपये है। ये एयर कंडीशनर अब पूरे भारत में Elista के रिटेल चैनल पार्टनर के जरिए उपलब्ध हैं।


Elista एयर कंडीशनर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Elista एयर कंडीशनर में क्विक कूलिंग के लिए टर्बो कूल पावर चिल मोड दिया गया है जो कि भारत में पड़ने वाली कड़ी गर्मी से निपटने में मदद करता है। ये एसी कॉइल्स की सिक्योरिटी के लिए ब्लू फिन टेक्नोलॉजी, 100 प्रतिशत कॉपर कंडेनसर और सी-शेप एवापोर्टर डिजाइन से लैस हैं। हेल्थ और कंफर्ट के लिए Elista के एयर कंडीशनर में कमरे में उचित तापमान बरकरार रखने के लिए एंटी-वायरस एचडी फिल्टर, स्लीप मोड और ऑटो मोड के साथ हेल्थमैक्स टेक्नोलॉजी दी गई है। अन्य फीचर्स में ऑटो-रीस्टार्ट, 24 घंटे का टाइमर और सेल्फ-डायग्नोज फंक्शनैलिटी शामिल है।
Advertisement

एयर कंडीशनर को एनर्जी एफिशिएंसी के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें एक चिपसेट है जो स्टैंडबाय मोड में पावर की खपत को 0.5W तक कम करता है। R-32 रेफ्रिजरेंट का इस्तेमाल और नया एवापोरेटर डिजाइन किफायती होने के साथ-साथ दमदार कूलिंग प्रदान करता है। एसी एंटी-रस्ट डिजाइन और ओस बनने से रोकने वाले फीचर्स के साथ लंबे समय तक काम करते हैं। इन्वर्टर मॉडल में कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिलती है और फिक्स्ड-स्पीड मॉडल पर 5 साल की कंप्रेसर वारंटी मिलती है।

Elista के सीईओ पवन कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि इस लॉन्चिंग से टेक्नोलॉजी तौर पर एडवांस होने के साथ किफायती दामों के साथ भारतीय यूजर्स की जरूरतों करने का प्रयास किया गया है। एयर कंडीशनर में कई फीचर्स जैसे कि एंटी-रस्ट डिजाइन, एफिशिएंट कूलिंग के लिए एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन शामिल है। इन्हें 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत तैयार किया गया है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.