43 और 55 इंच के साथ लॉन्‍च हुए Daiwa 4K UHD स्‍मार्ट TV, जानें कीमत और फीचर्स

इन्‍हें देश के प्रमुख रिटेल स्टोर और कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कस्‍टमर्स को एक साल की कंप्‍लीट वॉरंटी और एक साल की पैनल वॉरंटी मिलेगी।

43 और 55 इंच के साथ लॉन्‍च हुए Daiwa 4K UHD स्‍मार्ट TV, जानें कीमत और फीचर्स

Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी 43 इंच और 55 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। इनमें अल्ट्रा-एचडी 4K (3,840x2,160 पिक्सल) रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • दोनों स्‍मार्ट टीवी में बेजल लेस डिजाइन है
  • Daiwa स्मार्ट टीवी के साथ कंपनी ने मैजिक रिमोट ऑफर किया है
  • ये स्‍मार्ट टीवी LG के webOS TV पर चलते हैं
विज्ञापन
Daiwa ने इंडिया में दो स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च किए हैं। इनके नाम हैं- Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी D43U1WOS और Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी D55U1WOS। Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी D43U1WOS का स्क्रीन साइज 43 इंच है, जबकि दूसरा 55 इंच डिस्प्ले साइज में आता है। ये स्मार्ट टीवी LG के webOS TV पर चलते हैं और इनमें ThinQ AI वॉइस फीचर इनबिल्ट है। दोनों स्‍मार्ट टीवी में बेजल लेस डिजाइन है। इसके अलावा, मोशन एस्टीमेशन मोशन कंपेंसेशन (MEMC) सपोर्ट, HDR10 सपोर्ट, डॉल्बी ऑडियो समेत कई फीचर दिए गए हैं। Daiwa स्मार्ट टीवी के साथ कंपनी ने मैजिक रिमोट ऑफर किया है। 

Daiwa 4K UHD स्‍मार्ट टीवी D43U1WOS और Daiwa 4K UHD स्‍मार्ट टीवी D55U1WOS की भारत में कीमत और उपलब्‍धता

43 इंच स्क्रीन साइज वाले Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी D43U1WOS के इंडिया में दाम 34,999 रुपये हैं। वहीं, 55 इंच स्‍क्रीन वाले Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी D55U1WOS की कीमत 49,999 रुपये है। इन्‍हें देश के प्रमुख रिटेल स्टोर और कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कस्‍टमर्स को एक साल की कंप्‍लीट वॉरंटी और एक साल की पैनल वॉरंटी मिलेगी।

Daiwa स्‍मार्ट टीवी के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी 43 इंच और 55 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। इनमें अल्ट्रा-एचडी 4K (3,840x2,160 पिक्सल) रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले है, जो 1.07 बिलियन कलर्स, HDR10 और 400 निट्स की पीक ब्राइटनैस देता है। दोनों स्‍मार्ट टीवी में 96 प्रतिशत स्क्रीन-टु-बॉडी रेश्‍यो है। डिस्‍प्‍ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट है और क्वांटम ल्यूमिनिट प्‍लस टेक्‍नॉलजी का सपोर्ट मिलता है। 

ये स्‍मार्ट टीवी LG के webOS TV पर चलते हैं और ThinQ AI वॉइस फीचर से लैस हैं। दोनों ही स्‍मार्ट टीवी Al क्‍वॉड-कोर प्रोसेसर से लैस हैं, जिसे 1.5GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ये 4K स्मार्ट टीवी HDR10, HLG (हाइब्रिड लॉग-गामा) और MEMC फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव देने  के लिए ये ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) का भी सपोर्ट देते हैं। इनके साथ एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट को भी इनबिल्‍ट किया गया है। 

Daiwa 4K UHD स्मार्ट टीवी में डॉल्बी ऑडियो साउंड तकनीक के साथ 20W सराउंड साउंड स्पीकर दिए गए हैं। 

बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो इन स्‍मार्ट टीवी में डुअल बैंड Wi-Fi, टू-वे ब्लूटूथ v5, 3 HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट और मिराकास्ट का ऑप्‍शन मिलता है। 

Daiwa स्‍मार्ट टीवी के साथ आने वाला मैजिक रिमोट LG के स्‍मार्ट टीवी के साथ भी आता है। यह एयर माउस टेक्‍नॉलजी को सपोर्ट करता है। इसके बीच में एक स्‍क्रॉल वील है। साथ में डेडिकेटेड वॉइस असिस्टेंट बटन भी दिया है।

Daiwa स्मार्ट टीवी- नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम और डिज्‍नी + हॉटस्टार जैसे OTT ऐप्‍स को सपोर्ट करते हैं। OTT पर पर कंटेंट देखते समय यूजर अपने हिसाब से पिक्‍चर और साउंड की सेटिंग्‍स कर सकते हैं। 43 इंच Daiwa स्मार्ट टीवी का वजन बिना स्‍टैंड के 7.5 किलो है। 55 इंच मॉडल का वजन 13.5 किलोग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »