50 इंच का Frameless डिस्प्ले TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL की कीमत भारत में 39,990 रुपये तय की गई है। कंपनी का कहना है कि इस टीवी को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL में 2 जीबी रैम मौजूद है
  • दाईवा 4के यूएचडी स्मार्ट टीवी Android TV 9 पर काम करता है
  • टीवी में 16 जीबी स्टोरेज मौजूद है

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल यह टीवी आउट-ऑफ-स्टॉक है

Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि Android 9 आधारित क्लाउड टीवी-सर्टिफाइड AOSP ऑपरेटिंग सिस्टम BigWall UI के साथ काम करता है। इस स्मार्ट टीवी में ‘Frameless' डिस्प्ले के साथ HDR10 सपोर्ट दिया गया है। दाईवा 4के यूएचडी स्मार्ट टीवी में सिंगल 50 इंच स्क्रीन साइज़ मौजूद है, जोकि क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है। इस टीवी में Surround sound ऑडियो के साथ बिल्ट-इन स्पीकर्स मौजूद हैं। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसके माध्यम से आप हेडफोन को कनेक्ट कर बिना बाहरी शोर के ऑडियो सुन सकते हैं। Daiwa 4K UHD Smart TV में वॉयस कमांड सपोर्ट भी मौजूद है।
 

Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL price in India

Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL की कीमत भारत में 39,990 रुपये तय की गई है। कंपनी का कहना है कि इस टीवी को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल यह टीवी आउट-ऑफ-स्टॉक है।
 

Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL specifications, features

Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL में 50 इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसके साथ 4K (3,840x2,160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन DLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1.07 बिलियन कलर्स और HDR10 को सपोर्ट करता है। फ्रेमलेस डिज़ाइन के चलते इसमें 96 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। फोन के बॉटम में पतला बेजल दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में स्टैंडर्ड 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 10,00,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मौजूद है। ऑडियो के लिए टीवी नें 20वॉट स्पीकर्स दिए गए हैं।

Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL A55  क्वाड-कोर सीपीयू और Mali-G31 MP2 जीपीयू से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 2.4GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ, तीन HDMI पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स और एक ऑप्टिकल आउट पोर्ट, इटरनेट पोर्ट और हेडफोन जैक शामिल है।
Advertisement

फीचर्स की बात करें, तो टीवी Android और iOS दोनों डिवाइस में स्क्रीन मिररिंग को सपोर्ट करता है और अपने स्मार्टफोन को Air Mouse के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, YouTube, Disney+ Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot जैसी ओटीटी सर्विस के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

Daiwa 4K UHD Smart TV D50162FL का डायमेंशन 1,120x80x650mm और भार 9kg है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

डाइमेंशन

1,120x650x80

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.