Boult ने भारत में लॉन्च किए 500W तक साउंड आउटपुट वाले 3 साउंडबार, कीमत 2,999 रुपये से शुरू

Boult Bassbox X60 की भारत में कीमत 2,999 रुपये, जबकि Bassbox X250 और Bassbox X500 को 9,999 रुपये और 14,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 09:10 IST
ख़ास बातें
  • Bassbox X60 और X250 में 2.1-चैनल ऑडियो आउटपुट सिस्टम है
  • टॉप-ऑफ-द-लाइन Boult Bassbox X500 वेरिएंट में 5.1 सराउंड साउंड सिस्टम है
  • X60 और X250 में DSP और X500 में इसके साथ Dobly Audio सपोर्ट भी मिलता है

Photo Credit: Boult Audio

Boult ने तीन नए ब्लूटूथ-सपोर्टेड साउंडबार पेश किए हैं, जिनमें Bassbox X60, Bassbox X250 और Bassbox X500 शामिल हैं। ये कंपनी की BoomX टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह यूजर्स को स्टूडियो-क्वालिटी बेस एक्सपीरिएंस और स्टेबल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी देता है। साउंडबार में म्यूजिक, मूवीज और न्यूज के लिए डेडिकेटेड DSPs और प्रीसेट EQ मोड हैं। स्पीकर पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में AUX, USB और HDMI(ARC) मिलते हैं। ये भारत में सिंगल कलर में उपलब्ध हैं।
 

Boult Bassbox X60, X250, X500 Price in India, Availability

Boult Bassbox X60 की भारत में कीमत 2,999 रुपये, जबकि Bassbox X250 और Bassbox X500 को 9,999 रुपये और 14,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। तीनों साउंडबार सिंगल ब्लैक कलर में पेश किए गए हैं और ये Flipkart और Boult Audio इंडिया वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Advertisement
 

Boult Bassbox X60, X250, X500 specifications, features

Boult Bassbox X60 60W रेटेड आउटपुट को सपोर्ट करता है, जबकि Bassbox X250 और Bassbox X500 क्रमशः 250W और 500W आउटपुट को सपोर्ट करते हैं। किफायती साउंडबार X60 में DSP मिलता है, जबकि X250 और X500 में डेडिकेटेड DSP यूनिट के साथ Dolby Audio सपोर्ट भी मिलता है।

जबकि Boult Bassbox X60 और Bassbox X250 साउंडबार में 2.1-चैनल ऑडियो आउटपुट सिस्टम है, टॉप-ऑफ-द-लाइन Boult Bassbox X500 वेरिएंट में 5.1 सराउंड साउंड सिस्टम है। तीनों साउंडबार वायर्ड सबवूफर्स से लैस हैं। इनमें BoomX तकनीक शामिल है, जो कंपनी के दावे अनुसार बेस एक्सपीरिएंस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।
Advertisement

तीनों नए Boult Bassbox साउंडबार मास्टर रिमोट कंट्रोल के साथ-साथ इंटिग्रेटेड कंट्रोल पैनल का सपोर्ट करते हैं। इनमें तीन प्रीसेट ईक्यू मोड हैं - मूवी, म्यूजिक और न्यूज। Bassbox X60 ब्लूटूथ 5.4 को सपोर्ट करता है, जबकि X250 और X500 वेरिएंट क्रमशः ब्लूटूथ वर्जन 5.3 और 5.1 को सपोर्ट करते हैं। इनमें AUX, USB और HDMI(ARC) कनेक्टिविटी सपोर्ट शामिल हैं। साउंडबार को या तो दीवार पर लगाया जा सकता है या टेबलटॉप पर रखा जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

स्पीकर टाइप

Soundbar

फीचर्स

ब्लूटूथ

कलर

Black

कॉन्फिग्रेशन

2.1 (3 Channel)

पावर आउटपुट

60W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

स्पीकर टाइप

Soundbar

फीचर्स

ब्लूटूथ

कलर

Black

कॉन्फिग्रेशन

2.1 (3 Channel)

पावर आउटपुट

250W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

स्पीकर टाइप

Soundbar

फीचर्स

ब्लूटूथ

कलर

Black

कॉन्फिग्रेशन

5.1 (6 Channel)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.