boAt Stone Lumos 60W वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 9 घंटे चलेगी बैटरी

boAt Stone Lumos में 60W boAt सिग्नेचर साउंड दिया गया है, जिसके साथ 2nm ड्राइवर भी शामिल हैं। स्पीकर LED प्रोजेक्शन के साथ 7 डायनामिक मोड्स प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2024 16:36 IST
ख़ास बातें
  • boAt ने भारतीय बाजार में boAt Stone Lumos ब्लूटूथ स्पीकर पेश किया है।
  • boAt Stone Lumos में 60W boAt सिग्नेचर साउंड दिया गया है।
  • कीमत की बात करें तो boAt Stone Lumos की कीमत 6,999 रुपये है।

boAt Stone Lumos में 60W पावरफुल साउंड मिलता है।

Photo Credit: boAt

boAt ने भारतीय बाजार में boAt Stone Lumos ब्लूटूथ स्पीकर पेश किया है। इन ब्लूटूथ स्पीकर से पावरफुल 60W आउटपुट मिलता है। स्पीकर 7 मोड एलईडी प्रोजेक्शन के साथ आपके ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाता है। boAt Stone Lumos में 7 रिदमिक एलईडी पैटर्न मिलता है जो कि किसी भी लोकेशन में शानदार रोशनी प्रदान करते हैं। यहां हम आपको boAt Stone Lumos के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


boAt Stone Lumos Price


कीमत की बात करें तो boAt Stone Lumos की कीमत 6,999 रुपये है। यह स्पीकर मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्पीकर को boAt-lifestyle.com, फ्लिपकार्ट, अमेजन के साथ रिलायंस, क्रोमा और विजय सेल्स पर खरीदा जा सकता है।

boAt Stone Lumos Specifications


boAt Stone Lumos में 60W boAt सिग्नेचर साउंड दिया गया है, जिसके साथ 2nm ड्राइवर भी शामिल हैं। स्पीकर LED प्रोजेक्शन के साथ 7 डायनामिक मोड्स प्रदान करता है। यह स्पीकर ड्यूल Dual EQ मोड बैलेंस्ड और डीप बेस प्रदान करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो स्पीकर में 800mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 9 घंटे तक चल सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ v5.3, AUX और USB Type-C/TF कार्ड दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो स्पीकर की लंबाई 270 मिमी, चौड़ाई 164.6 मिमी, ऊंचाई 106 और वजन 940 ग्राम है। 

स्पीकर के साथ इन बिल्ट माइक दिया गया है जो कि क्लियर और बैंड्स फ्री कॉलिंग का सपोर्ट करता है। स्टीरियो साउंड के लिए TWS पेयरिंग सपोर्ट करता है। स्पीकर IPX4 रेटिंग के साथ आता है, जिससे छीटों और पसीने से बचाव होता है। इसके चलते स्पीकर को आउटडोर इवेंट में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स boAt Hearables ऐप के जरिए अपने ऑडियो को कस्टमाइज कर सकते हैं, सेटिंग्स एडजेस्ट कर सकते हैं, साउंड प्रोफाइल स्विच कर सकते हैं और बैटरी लाइफ को आसानी से मॉनिटर कर सकते हैं। ड्यूल ईक्यू मोड म्यूजिक को कई एक्टिविटी के लायक बनाते हैं, जिससे सभी कंडीशन में फिट बैठता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.