Blaupunkt SonicQ QLED TV Launched: 75 इंच तक साइज, गेमिंग के लिए VRR और ALLM; कीमत Rs 33 हजार से शुरू

Blaupunkt SonicQ QLED TV सीरीज की कीमत 55 इंच मॉडल के लिए 32,999 रुपये रखी गई है। सभी मॉडल्स की सेल एक्सक्लूसिवल तौर पर Flipkart पर शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 18:27 IST
ख़ास बातें
  • इसमें है HDR10+, Dolby Vision और 120Hz MEMC सपोर्ट
  • 55 इंच मॉडल 32,999, 65 इंच 44,999 और 75 इंच साइज 65,999 रुपये में लॉन्च
  • इसमें बेहतर साउंड के लिए 80W के Dolby Audio स्टेरियो बॉक्स स्पीकर्स हैं

Blaupunkt SonicQ QLED TV सीरीज के 75-इंच मॉडल की कीमत 65,999 रुपये है

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt ने भारत में अपनी नई SonicQ QLED TV सीरीज पेश कर दी है, जिसे कंपनी भारत के घरों में एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस लाने का दावा करती है। नई लाइनअप तीन साइज - 55, 65 और 75 इंच में आई है और सभी मॉडल्स में 4K QLED डिस्प्ले, 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+, Dolby Vision और 120Hz MEMC सपोर्ट मिलता है। टीवी में 550 निट्स ब्राइटनेस, बेजल-लेस Airslim डिजाइन और 80W का हाई-लेवल ऑडियो आउटपुट मौजूद है। साथ ही इसमें बेहतर गेमिंग के लिए भी कुछ फीचर्स दिए गए हैं।

Blaupunkt ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि नई SonicQ सीरीज कंपनी के 100 साल पुराने जर्मन ऑडियो इंजीनियरिंग लेगेसी पर आधारित है और पिक्चर व साउंड क्वालिटी दोनों में अपग्रेड लेकर आती है। टीवी में दिया गया QLED 4K पैनल 1.1 बिलियन कलर्स और HDR10+ के साथ आता है, जबकि Dolby Vision सपोर्ट कंट्रास्ट और कलर रिप्रोडक्शन को और बेहतर बनाने का दावा करता है। फास्ट फ्रेम रेट और स्मूद मोशन के लिए 120Hz MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जिससे स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट का एक्सपीरिएंस बेहतर होने की उम्मीद है।

Advertisement

नए QLED TV सीरीज के सभी साइज Google TV 5.0 पर चलते हैं। इसमें 10,000 से ज्यादा ऐप्स और सभी प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV, Zee5 और SonyLIV का सपोर्ट मिलता है।

ऑडियो सेक्शन पर भी खास ध्यान दिया गया है। SonicQ QLED सीरीज में 80W के Dolby Audio स्टेरियो बॉक्स स्पीकर्स लगे हैं, जिन्हें Dolby Atmos और Dolby Digital Plus का सपोर्ट मिलता है। रिमोट में वॉयस कमांड और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब जैसे ऐप्स के लिए डायरेक्ट शॉर्टकट कीज मौजूद हैं।

कनेक्टिविटी में TV डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और मल्टीपल HDMI व USB पोर्ट्स के साथ आता है। टीवी में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है।

Advertisement

Blaupunkt SonicQ QLED TV सीरीज की कीमत 55 इंच मॉडल के लिए 32,999 रुपये, 65 इंच मॉडल के लिए 44,999 रुपये और 75 इंच मॉडल के लिए 65,999 रुपये रखी गई है। सभी मॉडल्स की सेल एक्सक्लूसिवल तौर पर Flipkart पर शुरू हो चुका है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blaupunkt, Blaupunkt SonicQ QLED TV, Blaupunkt TV, QLED TV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.