स्पीकर में 8 डाइनेमिक लाइटिंग मोड दिए गए हैं। यानी पार्टी जैसे मौके के लिए ये उपयोगी हो सकते हैं।
Blaupunkt ने भारत में अपने नए पार्टी स्पीकर Rock & Roll Rhythm को लॉन्च किया है।
Photo Credit: Blaupunkt
Blaupunkt ने भारत में अपने नए पार्टी स्पीकर Rock & Roll Rhythm को लॉन्च किया है। ब्लूटूथ स्पीकर में 100W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। स्पीकर में केराओके सपोर्ट भी मिलता है। स्पीकर में 8 डाइनेमिक लाइटिंग मोड दिए गए हैं। यानी पार्टी जैसे मौके के लिए मनोरंजन के साधन के रूप में भी स्पीकर बहुत उपयोगी हो सकते हैं। स्पीकर ट्रू वायरलैस स्टीरियो कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं। स्पीकर में 3,600mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक दे सकता है। साथ ही FM रेडियो का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Blaupunkt Rock & Roll Rhythm स्पीकर की कीमत भारत में 9,999 रुपये रखी गई है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं। हालांकि Amazon पर इन्हें 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Blaupunkt Rock & Roll Rhythm स्पीकर में तीन ड्राइवर मिल जाते हैं। इसमें डुअल वूफर लगे हैं और एक हाई कैपिसिटी ट्विटर भी लगा है। स्पीकर 100W की पावर आउटपुट देता है। इसमें बेहतर बेस का दावा किया गया है। साथ ही karaoke सपोर्ट भी मिल जाता है। स्पीकर में 6 इक्वेलाइजर मोड दिए गए हैं। यूजर अपनी पसंद के अनुसार इसमें से चुनाव कर सकता है। इसी के साथ स्पीकर में एक समर्पित EQ बटन भी मिलता है। चाहे तो म्यूजिक को पसंद अनुसार सेट किया जा सकता है। इसमें 8 डाइनेमिक लाइटिंग मोड दिए गए हैं।
स्पीकर में 3,600mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए स्पीकर में Bluetooth, AUX, USB, TF कार्ड सपोर्ट मिल जाता है। स्पीकर ट्रू वायरलैस स्टीरियो कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं। साथ ही FM रेडियो का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। इसमें एक माइक्रोफोन इनपुट पोर्ट भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी