अमेज़न फायर टीवी स्टिक आम टेलीविज़न सेट को बनाएगा स्मार्ट टीवी, 3,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2017 15:32 IST
ख़ास बातें
  • मेज़न फायर स्टिक टीवी भारत में 3,999 रुपये में मिलेगा
  • इसकी मदद से आप अब प्राइम वीडियो को अपने टीवी सेट पर देख सकेंगे
  • अगर आप प्राइम मेंबर हैं तो यह आपके क्रेडेंशियल के साथ आएगा
अमेज़न ने भारत में अपने फायर टीवी स्टिक को लॉन्च किया है। अमेज़न फायर स्टिक टीवी भारत में 3,999 रुपये में मिलेगा। इसकी मदद से आप अब प्राइम वीडियो को अपने टीवी सेट पर देख सकेंगे।

अगर आप प्राइम मेंबर हैं तो यह आपके क्रेडेंशियल के साथ आएगा। और फायदे के तौर पर अमेज़न पे पर 499 रुपये का कैशबैक मिलेगा। आप चाहें तो इसे क्रोमा और रिलायंस डिजिटल स्टोर से भी खरीद पाएंगे।

इच्छुक ग्राहकों के लिए अमेज़न ने फायर टीवी स्टिक के साथ कुछ ऑफर भी पेश किए हैं। आपको अपने एयरटेल ब्रॉडबैंड और 4जी वाई-फाई कनेक्शन के साथ तीन महीने के लिए 100 जीबी डेटा मिलेगा। यू ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ भी तीन महीने के लिए 240 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा इरोज़ नाउ का तीन महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और गाना ऐप का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा एक महीने के लिए वूट पर बिना विज्ञापन वाली स्ट्रीमिंग का फायदा मिलेगा।

गूगल क्रोमकास्ट की तरह अमेज़न फायर टीवी स्टिक भी आपके टीवी सेट के एचडीएमआई पोर्ट में लगेगा और यह काम करना शुरू कर देगा। हालांकि, इसके काम करने का अंदाज थोड़ा अलग है। इसमें आपको कंटेंट कास्ट करने के लिए फोन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। फायर टीवी स्टिक एक वॉयस रिमोट के साथ आता है जिसकी मदद से आप बोलकर इंटरफेस में नेविगेट कर सकेंगे। लॉन्च इवेंट में अमेज़न ने बताया कि वॉयस सर्च हिंदी नाम को भी पहचान लेगा।
Advertisement

फायर टीवी स्टिक को कंपनी के फायर टीवी का छोटा वर्ज़न है। आप चाहें तो कुल 3000 ऐप का फायदा पा सकते हैं, लेकिन याद रखना होगा कि इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। और आप इसे बढ़ा भी नहीं सकते। फायर टीवी स्टिक में क्वाड कोर चिप, 1 जीबी रैम के अलावा वाई-फाई 802.11एसी के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon India, Fire TV Stick
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.