32, 43, 50, 55 इंच साइज में लॉन्‍च हुए ‘अकाई webOS स्‍मार्ट TV’, जानें भारत में कीमत

43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के टीवी में अल्ट्रा-एचडी (3840x2160-पिक्सल) एलईडी स्क्रीन होने की बात कही गई है, जबकि 32 इंच वैरिएंट में एचडी रेजॉलूशन स्क्रीन होगी।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 27 जुलाई 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • 55-इंच मॉडल की कीमत 39,990 रुपये है
  • बाकी टीवी साइज की कीमतों का ऐलान अभी बाकी है
  • EMI ऑप्‍शंस 3999 रुपये से शुरू हो रहे हैं

टीवी के साथ एक 'मैजिक रिमोट' भी शामिल है, जो इंटरफेस को नेविगेट करने के लिए वेव-एंड-पॉइंट कर्सर को इनेबल करता है।

अकाई वेबओएस स्मार्ट अल्ट्रा-एचडी टीवी (Akai webOS Smart Ultra-HD TV) को 32 से 55 इंच साइज और एचडी से अल्ट्रा-एचडी तक रेजॉलूशन के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। टीवी रेंज की प्रमुख विशेषता इसका सॉफ्टवेयर है, जिसके तहत LG का वेबओएस (webOS) ऑपरेटिंग सिस्टम, अकाई इंडिया के इन नए टीवी को पावर देता है। कंपनी ने नई टीवी रेंज के साथ मैजिक रिमोट ऑफर किया है, जिसकी मदद से यूजर इंटरफेस को नेविगेट करना बेहद आसान हो जाता है। रिमोट में नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम वीडियो, ऐपल टीवी और डिज्‍नी+ हॉटस्टार जैसी प्रमुख स्ट्रीमिंग सर्विसेज के लिए नेटिव सपोर्ट दिया गया है। 
 

अकाई इंडिया webOS स्‍मार्ट टीवी के प्राइस और उपलब्‍धता 

अभी तक सिर्फ ‘अकाई वेबओएस स्मार्ट टीवी' रेंज के 55-इंच मॉडल की कीमत की जानकारी है। यह अल्ट्रा-एचडी रेजॉलूशन के साथ आता है और 39,990 रुपये कीमत रखी गई है। बाकी टीवी साइज की कीमतों का ऐलान अभी बाकी है। इनमें 32 इंच, 43 इंच और 50 इंच के टीवी शामिल हैं। ये टीवी कब से उपलब्‍ध होंगे, इसकी जानकारी मिलना भी अभी बाकी है। अकाई इंडिया ने कहा है कि EMI ऑप्‍शंस 3999 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जो बजाज फाइनेंस, पिनलैब्स और कोटक बैंक पर उपलब्‍ध होंगे। 
Advertisement
 

अकाई इंडिया webOS स्‍मार्ट टीवी के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

जैसा कि हमने बताया ये टीवी 32 इंच से 55 इंच तक साइज में उपलब्ध होंगे। 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के टीवी में अल्ट्रा-एचडी (3840x2160-पिक्सल) एलईडी स्क्रीन होने की बात कही गई है, जबकि 32 इंच वैरिएंट में एचडी रेजॉलूशन स्क्रीन होगी। अल्ट्रा-एचडी टीवी में HDR 10 और HLG फॉर्मेट तक हाई डायनैमिक रेंज कंटेंट का सपोर्ट मिलता है। 

ये टीवी वेबओएस (webOS) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, जिसे LG ने डेवलप किया है और पूरी दुनिया में LG के टीवी में इस्‍तेमाल किया जाता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम वीडियो, डिज्‍नी+ हॉटस्टार और ऐपल टीवी समेत पॉपुलर ऐप और स्ट्रीमिंग सर्विसेज का सपोर्ट करता है। टीवी के साथ एक 'मैजिक रिमोट' भी शामिल है, जो इंटरफेस को नेविगेट करने के लिए वेव-एंड-पॉइंट कर्सर को इनेबल करता है। वॉयस असिस्‍टेंट के लिए इन टीवी में एमेजॉन के एलेक्सा का सपोर्ट मौजूद है। इन टीवी में डॉल्बी ऑडियो, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5 और स्क्रीन मिररिंग ऑप्‍शंस का भी सपोर्ट है। ऐप और ऐप डेटा के लिए 1.5GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

WebOS

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.