एयरटेल का नया हाइब्रिड सेट टॉप बॉक्स आपके आम टीवी सेट को बना देगा स्मार्ट टीवी

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2017 18:09 IST
भारती एयरटेल की डीटीएच इकाई एयरटेल डिजिटल टीवी ने बुधवार को एंड्रायड आधारित सेट टॉप बॉक्स (एसटीबी) उतारा है। इसके जरिये उपभोक्ता इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री को अपने टेलीविजन सेट पर देखने के अलावा नियमित सैटेलाइट चैनलों को भी देख सकेंगे।

भारती एयरटेल डीटीएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक सुनील तलदार ने इस प्रोडक्ट को पेश करते हुए कहा, "उपभोक्ताओं को सामान्य टीवी से ऊपर 10,000 से 15,000 रपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ते हैं जो बड़ी बाधा है। इसके अलावा मीडिया स्ट्रीमिंग उपकरण है लेकिन प्रौद्योगिकी संगम के मामले में उनका अनुभव अड़चनरहित नहीं होता। एयरटेल इंटरनेट टीवी ऑनलाइन और ऑनलाइन सामग्री में इसी अड़चन का समाधान प्रस्तुत करेगा।"

नए ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 4,999 रुपये होगी। एसटीबी में पहले से मूवी ऐप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब से सामग्री के लिए सपोर्ट कास्टिंग लोड होगी।
उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकेंगे और टीवी पर गेम्स खेल सकेंगे।
Advertisement

नए उपभोक्ताओं के पास 7,999 रुपये में भी उपकरण खरीदने का विकल्प होगा। इसमें एयरटेल डीटीएच पर एक साल तक 500 चैनल देखने की सुविधा मिलेगी। मौजूदा ग्राहक इसे 3,999 रुपये में भी ले सकते हैं। इसमें एक महीने के लिए एयरटेल डीटीएच चैनलों की सुविधा मिलेगी। एसटीबी विशिष्ट रूप से अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। शुरुआत में यह देश के शीर्ष 20 शहरों के उपभोक्ताओं को उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.