Acerpure ने 65-इंच तक स्क्रीन साइज वाले 4 स्मार्ट टीवी भारत में किए लॉन्च, कीमत 11,490 रुपये से शुरू

Aspire सीरीज के मॉडल्स 32-इंच और 43-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं और Swift सीरीज के टेलीविजन 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 20:38 IST
ख़ास बातें
  • चार टेलीविजन 32-इंच, 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं
  • ये टीवी 1.07 बिलियन कलर्स के साथ प्योर विजन तकनीक से लैस हैं
  • टीवी RealTek के अज्ञात प्रोसेसर पर काम करते हैं और 2GB रैम से लैस आते हैं

65-इंच स्क्रीन साइज वाला Acerpure Swift मॉडल 49,490 रुपये में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Acer

Acer के सब-ब्रांड Acerpure ने भारत में चार नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इनमें FHD और 4K दोनों तक के पैनल वाले मॉडल्स शामिल हैं। चार टेलीविजन 32-इंच, 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं। ये टीवी 1.07 बिलियन कलर्स के साथ प्योर विजन तकनीक से लैस आने का दावा करते हैं। इनमें डुअल बैंड Wi-Fi के साथ Dolby Atmos टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स शामिल हैं। टेलीविजन 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाले पैनल से लैस आते हैं। कंपनी का कहना है कि इन मॉडल्स में 178-डिग्री व्यूइंग एंगल और 350 nits तक पीक ब्राइटनेस (32-इंच को छोड़कर) लेवल मिलता है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Acerpure ने भारत में अपनी Aspire और Swift सीरीज के चार नए मॉडल्स लॉन्च किए हैं। Aspire सीरीज के मॉडल्स 32-इंच और 43-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं और Swift सीरीज के टेलीविजन 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं। 32-इंच HD (AP32HG41AASPD) मॉडल को 11,490 रुपये, 43-इंच FHD (AP43UG51ASFTD) को 23,490 रुपये, 55-इंच 4K (AP55UG51ASFTD) मॉडल को 35,999 रुपये और 65-इंच 4K (AP65UG51ASFTD) मॉडल को 49,490 रुपये में लॉन्च किया गया है। बता दें कि ये सभी लॉन्च प्राइस है और भविष्य में इनके बढ़ने की संभावना है।

Acerpure Aspire और Swift सीरीज के TV मॉडल्स Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स के साथ-साथ Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Acerpure के अनुसार, Swift and Aspire सीरीज के सभी मॉडल्स बेहतर व्यूइंग एक्सपीरिएंस के लिए 178-डिग्री व्यूइंग एंगल और 350 nits तक की पीक ब्राइटनेस (32-इंच HD मॉडल में 250 nits) लेवल सपोर्ट करते हैं। इनमें बेजल-लेस डिजाइन मिलता है। 32-इंच मॉडल HD, 43-इंच मॉडल FHD और 55-इंच व 65-इंच मॉडल 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करते हैं। सभी पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट से लैस आते हैं।
Advertisement

Acerpure Swift सीरीज के दोनों मॉडल्स Dolby Audio और Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन में तीन HDMI 2.0 पोर्ट, USB 2.0, ब्लूटूथ V5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई (2.4G + 5G) और एक ईथरनेट पोर्ट शामिल हैं। सभी TV Google TV को चलाते हैं, जिनमें चुनने के लिए 10,000 से ऊपर ऐप्स हैं और यह Google वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करते हैं। इनमें VRR और ALLM सपोर्ट भी मिलता है। टीवी RealTek के अज्ञात प्रोसेसर पर काम करते हैं और 2GB रैम से लैस आते हैं।
Advertisement

बेहतर ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए 32-इंच मॉडल में 20W आउटपुट वाले स्पीकर्स और अन्य तीनों मॉडल्स में 24W स्पीकर्स मिलते हैं। इनके साथ मिलने वाले रिमोट कंट्रोलर में YouTube, Netflix और Amazon Prime Video के लिए डेडिकेटिड कीज शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Acerpure, Acerpure Aspire, Acerpure Swift, Acerpure TVs
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.