100 इंच के Redmi MAX TV की सेल शुरू, TV में है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज

टीवी पर कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 6, तीन एचडीएमआई पोर्ट (एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट), दो यूएसबी पोर्ट और एक ईथरनेट पोर्ट मिल जाता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2022 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Max 100 inch TV में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) IPS पैनल दिया गया है।
  • टीवी की अधिकारिक सेल चीन में शुरू हो चुकी है।
  • इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

Redmi MAX TV 100 inch की चीन में कीमत 19,999 युआन (लगभग 2 लाख 37 हजार रुपये) है।

Redmi Max 100 Inch Smart TV की सेल चीन में शुरू हो गई है। कंपनी ने इस टीवी को मार्च के तीसरे सप्ताह में लॉन्च किया था। अब इसकी अधिकारिक सेल चीन में शुरू हो चुकी है। इस टीवी को Redmi MAX TV 100 inch या Redmi MAX 100 inch Jumbo TV के नाम से भी जाना जाता है। Redmi MAX TV 100 inch के लॉन्च से पहले कंपनी ने इस लाइनअप में 98 इंच और 86 इंच साइज के टीवी लॉन्च किए थे। अब इस सीरीज में कुल तीन बड़े डिस्प्ले साइज वाले टीवी हो गए हैं। जैसा कि नाम से भी जाहिर होता है, Redmi MAX TV 100 inch में 100 इंच की एलईडी बैकलिट (DLED) एलसीडी डिस्प्ले है। 
 

Redmi MAX TV 100 inch price

Redmi MAX TV 100 inch की चीन में कीमत 19,999 युआन (लगभग 2 लाख 37 हजार रुपये) है। यह चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है जिसे शाओमी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
Advertisement
 

Redmi MAX TV 100 inch specifications, features

Redmi Max 100 inch TV में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) IPS पैनल दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह डॉल्बी विजन, IMAX एनहांस्ड और एचडीआर सपोर्ट के साथ आता है। इसमें HDR10, HDR10+ और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल दिया गया है। स्मार्ट टीवी लेटेस्ट जेनरेशन के गेमिंग कंसोल से कनेक्ट होने पर लैग, टियरिंग और फ्रीजिंग को कम करता है। इसके लिए यह HDMI पर AMD FreeSync, वैरिएबल रिफ्रेश रेट और ऑटो लो लेटेंसी मोड के साथ आता है।

इसमें क्वाड-कोर चिपसेट दिया गया है जिसमें ARM Cortex-A73 कोर और ARM Mali-G52 MC1 ग्राफिक्स प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह डॉल्बी डिजिटल प्लस और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है और 30W स्पीकर से लैस है। टीवी पर कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 6, तीन एचडीएमआई पोर्ट (एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट), दो यूएसबी पोर्ट और एक ईथरनेट पोर्ट मिल जाता है। इसके सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह MIUI TV पर रन करता है। यह चीन के लगभग सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

100.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED-IPS

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.