Google ने मशहूर आर्टिस्‍ट रोजा बोनहेर के 200वें जन्‍मदिन पर मनाया खास Doodle, जानें उनके बारे में

गूगल के डूडल में एक कैनवास है। इसमें दिखाया गया है कि भेड़ों के एक झुंड को रोजा अपनी आर्ट में उकेर रही हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मार्च 2022 10:00 IST
ख़ास बातें
  • एक पशु चित्रकार और मूर्तिकार के रूप में रोजा का कद 1840 के दशक में बढ़ा
  • उनकी कला को 1841 से 1853 तक प्रतिष्ठित पेरिस सैलून में प्रदर्शित किया गया
  • उनकी एक पेंटिंग आज भी न्यू यॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में है

आर्ट के क्षेत्र में रोजा की शिक्षा बचपन से ही शुरू हो गई थी। उनके पिता एक चित्रकार थे।

Photo Credit: Google

सर्च इंजन Google हर अहम घटना को Doodle बनाकर सेलिब्रेट करता है। इसी क्रम में आज फ्रांसीसी आर्टिस्‍ट रोजा बोनहेर Rosa Bonheur का 200वां जन्‍मदिन मनाया जा रहा है। साल 1822 में फ्रांस के बोर्डो में जन्‍मीं रोजा के सफल करियर ने आर्ट के क्षेत्र में महिलाओं की आने वाली पीढ़ी को प्रेरित किया। गूगल ने भी उनकी आर्ट के जरिए ही रोजा के बर्थडे को सेलिब्रेट किया है। गूगल के डूडल में एक कैनवास है। इसमें दिखाया गया है कि भेड़ों के एक झुंड को रोजा अपनी आर्ट में उकेर रही हैं। 

आर्ट के क्षेत्र में रोजा की शिक्षा बचपन से ही शुरू हो गई थी। उनके पिता एक चित्रकार थे। रोजा के लिए आर्ट में करियर तलाशना नई चीज थी, क्‍योंकि इस क्षेत्र में महिलाओं की मौजूदगी ना के बराबर थी। रोजा ने कई साल तक खुद को निखारा और अपनी आर्ट को कैनवास पर उकेरने से पहले स्‍केच में खुद को मजबूत बनाया। 
Advertisement

एक पशु चित्रकार और मूर्तिकार के रूप में रोजा बोनहेउर का कद 1840 के दशक में बढ़ा। उनकी कला के कई नमूनों को 1841 से 1853 तक प्रतिष्ठित पेरिस सैलून में प्रदर्शित किया गया। स्‍कॉलर्स का मानना ​​है कि 1849 में एक प्रदर्शनी में शामिल की गई उनकी चित्रकारी ने रोजा को एक पेशेवर आर्टिस्‍ट के रूप में स्‍थापित किया। 1853 में रोजा ने अपनी पेंटिंग ‘द हॉर्स फेयर' से दुनियाभर में पहचान बनाई। इस पेंटिंग में पेरिस के घोड़ों के मार्केट को दर्शाया गया था। यह पेंटिंग आज भी न्यू यॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित है।

इस मशहूर पेंटिंग का सम्मान करने के लिए फ्रांसीसी महारानी यूजनी ने साल 1865 में रोजा बोनहेर को देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ‘लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया। उनकी एक पेंटिंग ‘मोनार्क्स ऑफ द फॉरेस्ट' को साल 2008 में हुई एक नीलामी में 2,00,000 डॉलर से अधिक में बेचा गया था।
Advertisement

हाल ही में गूगल ने ICC महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप (ICC Women's Cricket World Cup 2022) को सेलिब्रेट करते हुए भी डूडल बनाया था। महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का यह 12वां एडिशन है। अपने डूडल में गूगल ने 6 महिला क्रिकेटरों को दर्शकों की मौजूदगी में खेलते हुए दिखाया था। Google ने इसलिए भी डूडल के जरिए ICC महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2022 टूर्नामेंट को याद किया, क्योंकि कोविड-19 महामारी की वजह से इसमें देरी हुई है। इसे 2021 में खेला जाना था, लेकिन कोविड की वजह से लगे यात्रा प्रतिबंधों की वजह से टूर्नामेंट साल 2022 में शुरू हो पाया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  2. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  3. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  4. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  5. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  7. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  9. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  10. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.