Pac-Man Google Doodle है गूगल डूडल की गेम सीरीज़ का आखिरी गेम

Google Doodle Games सीरीज़ में आज यानी 8 मई को Pac-Man के रूप में आखिरी गेम पब्लिश किया गया है, जो कि बहुत पुराना और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गेम है।

Pac-Man Google Doodle है गूगल डूडल की गेम सीरीज़ का आखिरी गेम

Pac-Man Google Doodle है लाइव

ख़ास बातें
  • Google Doodle Games सीरीज़ का आखिरी गेम है Pac-Man
  • यूज़र्स के लिए 10 पुराने डूडल गेम सीरीज़ पेश कर रहा गूगल
  • इस सीरीज़ की शुरुआत 27 अप्रैल से की गई थी
विज्ञापन
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान Google ने लोगों को अपने घरों तक सीमित रखने के लिए बड़ा ही दिलचस्प तरीका अपनाया है। दरअसल, गूगल पिछले कुछ दिनों से अपनी पुरानी लोकप्रिय Doodle Games सीरीज़ पेश कर रहा है, ताकि इंडोर गेम को बढ़ावा मिले और लोग अपने-अपने घरों में ही रहें। जैसा कि सभी जानते हैं, भारत समेत दुनियाभर के ज्यादातर देश पिछले लम्बे समय से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, लॉकडाउन जिसका एक पहलू है। लॉकडाउन के कारण सभी लोगों को अपने घरों में बंद रहना है ताकि इस खतरनाक महामारी को फैलने से रोका जा सके। गूगल ने अपने डूडल गेम सीरीज़ की शुरुआत 27 अप्रैल को की थी। इस सीरीज़ में आज यानी 8 मई को Pac-Man गेम पब्लिश किया गया है, जो कि बहुत पुराना और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गेम है। गूगल ने इस गेम को सबसे पहले 'पैक मैन' की 30वीं वर्षगांठ पर साल 2010 में पब्लिश किया था। Popular Google Doodle Games सीरीज़ में 10 गेम पब्लिश किये जाने थे, और आज इस सीरीज़ का 10वां गेम पब्लिश किया गया है जो है 'पैक-मैन'।
 

How to play Google Doodle Pac-Man game

अपनी सीरीज़ के तहत गूगल ने आज शुक्रवार यानी 8 मई को Pac-Man game पब्लिश किया है, जिस डूडल को गूगल बैनर के तले एनिमेशन के तौर पर पेश किया गया है। इस डूडल में गूगल के एक ‘O' को पैक-मैन के मुंह की तरह इस्तेमाल किया गया है, जो कि डॉट्स की लाइनों को खाता जाता है। इसके अलावा गूगल की यह पूरी पहल Stay and Play at Home थीम प्रस्तुत करती भी नज़र आएगी।

इस गेम को खेलने के लिए हर बार की तरह इस बार भी डूडल पर क्लिक करें। डूडल पर क्लिक करने के बाद आपको रिजल्ट में ‘popular Google Doodle games' दिखेंगे, वहीं सबसे पहले रिजल्ट में आज का गेम पेश किया जाएगा। इस गेम पर आपको ‘Play' बटन नज़र आएगा, इस बटन पर क्लिक करने के बाद गेम शुरू हो जाएगा। अगर आप यह गेम कंप्यूटर व लैपटॉप से खेल रहे हैं, तो इसके लिए आप अपने कीबोर्ड के ऐरो की का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इसे टैबलेट या फिर स्मार्टफोन में खेल रहे हैं, तो आप स्वाइप गेस्चर का इस्तेमाल करें। आपको बस सभी डॉट्स को भूतों से बचते हुए खाना है।

इसके अलावा सर्च रिजल्ट में आपको पैक-मैन गूगल डूडल गेम के साथ इस सीरीज़ के बाकि सभी गेम्स भी दिखाई देंगे। आज 8 तारीख को इस गेम का आखिरी गेम पब्लिश किया गया है। इस सीरीज़ की शुरुआत 27 अप्रैल से हुई थी, सबसे पहले दिन गूगल ने 'कोडिंग फॉर कैरेट्स' गेम पब्लिश किया था। इसके बाद हर दिन एक नया डूडल गेम द्वारा पब्लिश किया जा रहा है। 28 अप्रैल को Cricket, इसके बाद Fischinger, Rockmore, Garden Gnomes, Scoville, Loteria, Halloween, Hip Hop, और आज Pac-Man गेम पेश किया गया है।
 

History of the Google Doodle Pac-Man game, and its reach

पैक-मैन सबसे पहली बार जैसा कि हमने पहले बताया पॉपुलर गेम की 30वीं वर्षगांठ पर साल 2010 में पब्लिश किया गया था। इस गेम की शुरुआत साल 1980 में नामको द्वारा की गई थी और समय के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। गूगल का यह डूडल गेम कनाडा, अमेरिका, भारत, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, थाईलैंड और दक्षिण अमेरिकी जैसे देशों में उपलब्ध है।
 

Popular Google Doodle games series

गूगल ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान इंडोर गेमिंग को प्रमोट करने के लिए इस सीरीज़ की शुरुआत 27 अप्रैल से की थी, सबसे पहले दिन गूगल ने 'कोडिंग फॉर कैरेट्स' गेम पब्लिश किया था। इस पूरे सीरीज़ में गूगल के लोकप्रिय 10 गूगम डूडल गेम जोड़े जाएंगे। हिप-हॉप के साथ नौ गेम से पर्दा उठा चुका है। शुक्रवार यानी कल इस सीरीज़ का आखिरी गूगल डूडल गेम पेश किया जाएगा। 6 मई का गूगल डूडल हैलोवीन को डेडिकेट था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Popular Google Doodle Games
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »