• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Squid Game Season 2 के रिलीज के पहले Google खिला रहा है मजेदार मिनी गेम, एक क्लिक में ऐसे खेलें

Squid Game Season 2 के रिलीज के पहले Google खिला रहा है मजेदार मिनी गेम, एक क्लिक में ऐसे खेलें

यह Red Light, Green Light गेम है, जिसमें छह प्लेयर्स को एक किनारे से डॉल के पास तक पहुंचना होता है।

Squid Game Season 2 के रिलीज के पहले Google खिला रहा है मजेदार मिनी गेम, एक क्लिक में ऐसे खेलें
ख़ास बातें
  • Google Search Squid Game फैंस के लिए एक मिनी गेम लेकर आया है
  • इसे Chrome पर बिना कोई एडिशनल सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए खेला जा सकता है
  • गेम को खेलने के लिए यूजर को गूगल सर्च पर केवल दो शब्दों को सर्च करना होगा
विज्ञापन
Squid Game Season 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस को वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पिछले कुछ दिनों स्क्विड गेम की बातों से भरा है। इसी हाइप को बनाए रखने के लिए Google ने अपने सर्च प्लेटफॉर्म पर एक मिनी गेम को पेश किया है। इसे खेलने के लिए आपको केवल दो शब्दों को सर्च करना होगा और आप Squid Game का सबसे पॉपुलर गेम Red Light, Green Light को खेल सकते हैं। Squid Game Season 2 को Netflix पर 26 दिसंबर को रिलीज किया जाना है। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद से नए सीजन का तगड़ा हाइप बना हुआ है। सीजन से जुड़े लोगों का कहना है कि अपकमिंग सीजन पहले सीजन से भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

Google Search Squid Game फैंस के लिए एक मिनी गेम लेकर आया है। इसे लैपटॉप और डेस्कटॉप पर बिना कोई एडिशनल सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए खेला जा सकता है। गेम को खेलने के लिए यूजर को गूगल सर्च पर केवल दो शब्दों को सर्च करना होगा। यह "रेड लाइट, ग्रीन लाइट" गेम है, जिसे पहले सीजन में सबसे पहले गेम के रूप में दिखाया गया था। गेम भारत और अन्य सभी देशों में खेलने के लिए उपलब्ध है।

यहां हम आपको Squid Game के पॉपुलर Red Light, Green Light मिनी गेम को खेलने का तरीका बता रहे हैं:-
  • इस मिनी गेम को खेलने के लिए अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में Google Chrome खोलें और Google Search पर Squid Game लिखकर सर्च करें।
  • सर्च पेज पर आपको बॉटम सेंटर पर कुछ-कुछ सेकंड में एक भूरे रंग का बटन आता दिखाई देगा।
  • इस बटन पर क्लिक करने पर गेम शुरू हो जाएगा।
 
Latest and Breaking News on NDTV

जैसा कि हमने बताया, यह Red Light, Green Light गेम है, जिसमें छह प्लेयर्स को एक किनारे से डॉल के पास तक पहुंचना होता है। शर्त यह होती है कि डॉल द्वारा बोले जा रहे जापानी गाने के शुरू होने पर प्लेयर्स को चलाना होता है और जैसे ही डॉल गाना बंद करके अपना चेहरा घुमाएगी, प्लेयर्स को रुकना होगा।

प्लेयर्स को चलाने के लिए ब्लू सर्कल को दबाना होगा और रोकने के लिए रेड क्रॉस को दबाना होगा। यदि आप सभी छह प्लेयर्स को दूसरे किनारे पर पहुंचा देते हैं, तो आपको विनिंग कॉन्फेटी से बधाई दी जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »