Sony के प्लेस्टेशन की घट सकती है सेल्स, स्पाइडर मैन 2 की बेची एक करोड़ से ज्यादा कॉपी

सोनी ने मार्च में समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए PS 5 के सेल्स के पूर्वानुमान को घटाकर 2.1 करोड़ यूनिट्स किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • सोनी की पिछले वर्ष के अंत में शॉपिंग सीजन के दौरान सेल्स कमजोर रही है
  • कंपनी के फाइनेंशियल, मूवीज और म्यूजिक बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है
  • पिछली तिमाही में इसने प्लेस्टेशन 5 की लगभग 82 लाख यूनिट्स बेची हैं

कंपनी ने एंटरटेनमेंट और इमेज सेंसर्स पर फोकस बढ़ाया है

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony ने इस फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने PlayStation 5 कंसोल की बिक्री का पूर्वानुमान घटा दिया है। इसकी अगले फाइनेंशियल ईयर में अपने फाइनेंशियल बिजनेस को लिस्ट कराने की योजना है। कंपनी ने एंटरटेनमेंट और इमेज सेंसर्स पर फोकस बढ़ाया है। 

सोनी ने मार्च में समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए PS 5 के सेल्स के पूर्वानुमान को घटाकर 2.1 करोड़ यूनिट्स किया है। इससे पहले कंपनी ने इसके लिए लगभग 2.5 करोड़ यूनिट्स का टारगेट रखा है। सोनी की पिछले वर्ष के अंत में शॉपिंग सीजन के दौरान सेल्स कमजोर रही है। कंपनी ने बताया कि अगले फाइनेंशियल ईयर से प्लेस्टेशन की सेल्स में कुछ कमी हो सकती है और उसकी योजना कोई बड़े गेमिंग टाइटल लाने की नहीं है। पिछले वर्ष  कंपनी ने बताया था कि वह अपने फाइनेंशियल बिजनेस को अलग करने पर विचार कर रही है। इसकी योजना अगले वर्ष Sony Financial Group को लिस्ट कराने और 20 प्रतिशत से कुछ कम हिस्सेदारी रखने की योजना है। 

पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में सोनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10 प्रतिशत बढ़कर 3.08 अरब डॉलर का रहा। कंपनी के फाइनेंशियल, मूवीज और म्यूजिक बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ दशक पहले तक सोनी की पहचान एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर की थी। पिछले कुछ वर्षों में इसने मूवीज, म्यूजिक, गेम्स और चिप्स जैसे सेगमेंट्स में एक्सपैंशन किया है। कंपनी ने पिछली तिमाही में प्लेस्टेशन 5 की लगभग 82 लाख यूनिट्स बेची हैं। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में यह सेल्स लगभग 71 लाख यूनिट्स की थी। तीसरी तिमाही में प्लेस्टेशन नेटवर्क पर पर मंथली एक्टिव यूजर्स बढ़कर 12.3 करोड़ पर पहुंच गए। 

कंपनी ने बताया है कि उसने पिछले वर्ष अक्टूबर में लॉन्च की गई मार्वल की स्पाइडर मैन 2 की एक करोड़ से अधिक कॉपी बेची हैं। सोनी के Xperia 1 VI स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xperia 1 V की जगह लेगा। Xperia 1 V में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 52 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.