Sony PS5 Pro धांसू गेमिंग फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Sony PS5 Pro उन गेमर्स और गेमिंग क्रिएटर्स के लिए है जो कि ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Sony ने बाजार में Sony PlayStation 5 Pro लॉन्च कर दिया है।
  • Sony PlayStation 5 Pro की कीमत 699.99USD (लगभग 58,784 रुपये) है।
  • Sony PS5 Pro उन गेमर्स के लिए है जो कि ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Sony PS5 Pro में एडवांस जीपीयू शामिल है।

Photo Credit: Sony

Sony ने Sony PlayStation 5 Pro लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का मिड साइकल रिफ्रेश है और अपग्रेडेड PS5 के तौर पर आता है। PlayStation 5 Pro सोनी का नया गेमिंग कंसोल है, जिसमें एडवांस हार्डवेयर और नई टेक्नोलॉजी है। यहां हम आपको Sony PS5 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sony PS5 Pro Price


Sony 7 नवंबर 2024 से रिटेलर और अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए Sony PS5 Pro लॉन्च करने के लिए तैयार है। प्री-ऑर्डर 26 सितंबर 2024 से शुरू होंगे। कंसोल की शुरुआती कीमत 699.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 58,784 रुपये) है। इसमें एक ड्यूलसेंस वायरलेस कंट्रोलर, 2 टीबी एसएसडी स्टोरेज और एस्ट्रो का प्लेरूम पहले से इंस्टॉल है। इसका एक डिस्क-लेस वर्जन भी है, जिसमें एक डिस्क ड्राइव अलग मिलती है।


Advertisement
Sony PS5 Pro Features


Sony PS5 Pro उन गेमर्स और गेमिंग क्रिएटर्स के लिए है जो कि ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं। कंपनी का टारगेट ग्राफिकल फिडेलिटी से समझौता किए बिना स्मूथ फ्रेम रेट की पेशकश करना है। साफ तौर पर कहें तो हैवी गेम्स हाई ग्राफिक्स के साथ 60FPS पर चलेंगे। यह एक एडवांस जीपीयू से लैस है, क्योंकि सोनी स्टैंडर्ड PS5 के मुकाबले में 67 प्रतिशत ज्यादा कंप्यूट यूनिट और 28 प्रतिशत तेज मेमोरी प्रदान करती है जो स्मूथ गेमप्ले के लिए 45 प्रतिशत तक तेज रेंडरिंग की सुविधा देता है। ब्रांड ने PS5 Pro पर रे ट्रेसिंग कैपेबिलिटीज में भी सुधार किया है, जिसमें बेस PS5 पर रे कास्ट स्पीड डबल या ट्रिपल हो गई है। बेहतर इमेज अपस्केलिंग लाने के लिए Sony एआई का इस्तेमाल कर रहा है। PS5 Pro फोटो क्लियरिटी बढ़ाने के लिए PlayStation स्पेक्ट्रल सुपर रेजोल्यूशन और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।


PS5 Pro पर ये गेम्स करेंगे काम


Advertisement
ये हैं ऐसे गेम्स, जिन्हें PS5 Pro के लिए ऑप्टिमाइज किया जाएगा। इस लिस्ट में Alan Wake 2, Assassin's Creed: Shadows, Demon's Souls, Dragon's Dogma 2, Final Fantasy 7 Rebirth, Gran Turismo 7, Hogwarts Legacy, Horizon Forbidden West, Marvel's Spider-Man 2, Ratchet & Clank: Rift Apart, The Crew Motorfest, The First Descendant और The Last of Us Part II Remastered शामिल हैं। ज्यादा गेम्स को भी एडवांस वर्जन मिलने की उम्मीद है जो PS5 Pro के बेहतर परफॉर्मेंस का लाभ उठा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.