Sony PS5 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 5 हजार सस्ती कीमत में मिल जाएगा प्लेस्टेशन

Sony के डिस्काउंट की बदौलत PS5 के डिस्क वर्जन की कीमत 49,990 रुपये हो जाती है और डिजिटल वर्जन की कीमत 39,990 रुपये हो जाती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 10:44 IST
ख़ास बातें
  • Sony ने अब अपने PS5 गेमिंग कंसोल के सभी वेरिएंट पर छूट की पेशकश की है।
  • समर प्रमोशनल ऑफर के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी पर यह डिस्काउंट मिलेगा।
  • Sony ने नवंबर 2022 में PS5 की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

Sony PS5 पर लिमिटेड पीरियड के लिए छूट मिल रही है।

Photo Credit: Sony

PlayStation लवर्स के लिए खुशखबरी है। Sony ने अब अपने PS5 गेमिंग कंसोल के सभी वेरिएंट पर लिमिटेड पीरियड के लिए 5 हजार रुपये के डिस्काउंट की घोषणा की है। समर प्रमोशनल ऑफर के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी पर यह डिस्काउंट मिलेगा। इस डिस्काउंट की बदौलत PS5 के डिस्क वर्जन की कीमत 49,990 रुपये हो जाती है और डिजिटल वर्जन की कीमत 39,990 रुपये हो जाती है। इससे सभी PS5 बंडल की कीमत पर भी असर हुआ है जैसे कि गॉड ऑफ वॉर रग्नारोक बंडल 54,990 रुपये में मिलेगा। Sony ने नवंबर 2022 में PS5 की कीमतों में बढ़ोतरी की थी और अब लिमिटेड पीरियड के लिए कीमत पहले जैसी ही हो गई है। आइए Sony PS5 गेमिंग कंसोल पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गेमिंग एनालिस्ट और टिपस्टर ऋषि अलवानी (@RishiAlwani) ने सप्लाई चेन के सोर्सेज का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी। जिसको लेकर Sony ने ऑफिशियल स्टेटमेंट के साथ कीमतों में गिरावट को कंफर्म किया। Sony के मुताबिक, यह एक लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट है जो कि 1 अप्रैल, 2023 से शुरू होगा और इस दौरान ग्राहकों को अधिकतम 5,000 रुपये की बचत होगी।
  इंडियन कंसोल गेमर्स (@ICGOriginal) ने नई कीमतों में कटौती के लिए प्रमोशनल बैनर के जैसे दिखने वाली एक फोटो भी ट्वीट की है, जिसका इस्तेमाल Sony द्वारा ऑनलाइन प्रमोशन के लिए किया जा सकता है। उस बैनर में डिस्काउंट प्राइज के साथ दो कंसोल नजर आ रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि यह 1 अप्रैल से शुरू होने वाले लिमिटेड पीरियड के लिए है। यह उतना डिस्काउंट न हो जितना आप उम्मीद कर रहे थे, लेकिन आप कम से कम कुछ समय के लिए डिस्काउंट के साथ PS5 को खरीद सकते हैं।

बीते माह Sony ने रॉकस्टेडी स्टूडियोज के नए सुसाइड स्क्वाड: किल द जस्टिस लीग और कुछ पीएस वीआर 2 गेम्स पर फोकस्ड प्लेस्टेशन स्टेट ऑफ प्ले इवेंट आयोजित किया था। कंपनी ने मार्च में अपनी पीएस प्लस सर्विस में आने वाले नए गेम भी दिखाए, जिसमें Battlefield 2042, Minecraft Dungeons और Code Vein शामिल हैं। फिलहाल देश में PS VR2 लॉन्च को लेकर Sony India की ओर से कोई जानकारी नहीं है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.