55 इंच वाला अनोखा 4K डिस्प्ले Samsung गेमिंग मॉनिटर 2 लाख से ऊपर की कीमत में लॉन्च, देखें फीचर्स

Samsung 55-inch Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर की कीमत 2,19,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung 55-inch Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर की कीमत 2,19,999 रुपये है।
  • Samsung 55-inch Odyssey Ark में 55 इंच की 1000R कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Odyssey Ark 1000R कर्व्ड गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Samsung Odyssey Ark 1000R कर्व्ड गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। यह 55 इंच 4K डिस्प्ले के साथ 165Hz से लैस है। भारत में आने से पहले ही यह मॉनिटर इंटरनेशनल मार्केट में डेब्यू कर चुका है। इसमें 60W आउटपुट और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 4 स्पीकर हैं। यह मॉनिटर सिर्फ ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इसमें हाइट एडजेस्टेबल स्टेंड (HAS) दिया गया है जो कि टिल्ट और टर्न डिस्प्ले के लिए इस्तेमाल होता है। आइए इस गेमिंग मॉनिटर के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं। 
 

Samsung 55-inch Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर की कीमत और उपलब्धता


Samsung 55-inch Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर की कीमत 2,19,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह कंपनी के ऑनलाइन स्टोर Samsung Shop पर उपलब्ध है।

कंपनी सैमसंग 55-इंच ओडिसी आर्क कर्व्ड मॉनिटर खरीदने वाले ग्राहकों को 10,000 इंस्टेंट कार्ट डिस्काउंट और 2TB पोर्टेबल SSD T7 शील्ड USB 3.2 सॉलिड स्टेट ड्राइव प्रदान कर रही है। यह लाभ 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच मॉनिटर ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को मिलेगा।
Advertisement
 

Samsung 55-inch Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Odyssey Ark कर्व्ड मॉनिटर में 55 इंच की 1000R कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 4K 2160x3840 पिक्सल रेजोल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 16:9 आस्पेक्ट रेशियो है। प्रोसेसर के लिए यह Samsung के Neural Quantum Processor Ultra पर काम करता है। यह मॉनिटर लोकल डिमिंग के साथ क्वांटम Mini LED बैकलाइटिंग से लैस है, रिस्पॉन्स टाइम 1ms (GTG) है।

इस मॉनिटर का कंट्रास्ट रेशियो 1,000,000:1 है। यह AMD FreeSync Premium Pro के सपोर्ट के साथ आता है। यूजर्स आर्क डायल कंट्रोलर का इस्तेमाल करके स्क्रीन के साइज को 27 इंच के डिस्प्ले पर भी स्विच कर सकते हैं। सैमसंग का कहना है कि स्क्रीन रेशियो को भी 16:9, 21:9 और 32:9 के बीच एडजस्ट कर सकते हैं। इस कर्व्ड मॉनिटर में 60 वॉट आउटपुट के साथ 4 स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें चार HDMI 2.1 पोर्ट, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंट्रोल (CEC) सपोर्ट और ईथरनेट पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.