BGMI प्‍लेयर्स के लिए आया ‘रॉयल पास मंथ 10’, मिलेंगे नए मिशन, वेपन स्किन और बहुत कुछ

‘रॉयल पास मंथ 10’ अब लाइव है और अगले चार हफ्तों तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 15:15 IST
ख़ास बातें
  • फ्री रिवॉर्ड के लिए रॉयल पास खरीदने की जरूरत नहीं है
  • इसके अलावा, एलीट और एलीट प्लस पास हैं
  • रॉयल पास अगले चार हफ्तों तक उपलब्ध रहेगा

जानकारी के मुताबिक, प्‍लेयर्स को हर वीक असाइनमेंट का एक अलग सेट मिलेगा।

Photo Credit: Krafton

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) ‘रॉयल पास मंथ 10' अब गेम के अंदर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह ढेर सारे फायदे, वेपन स्किन्‍स, गियर सेट्स समेत बहुत कुछ ऑफर करता है। इसे ऑनलाइन खेलकर RP पॉइंट्स हासिल करके अनलॉक किया जा सकता है। यह रॉयल पास दो तरह के रिवॉर्ड देता है। इनमें फ्री रिवॉर्ड भी शामिल हैं, जिन्‍हें कोई भी प्‍लेयर कमा सकता है और इसके लिए ‘रॉयल पास मंथ 10' को खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, एलीट और एलीट प्लस पास हैं। ये कुछ हटकर ऑफर करते हैं। ‘रॉयल पास मंथ 10' अब लाइव है और अगले चार हफ्तों तक उपलब्ध रहेगा।

BGMI प्‍लेयर्स, Elite Royale Pass को 360 UC के लिए खरीद सकते हैं। यह इन-गेम करेंसी है। इस पास को खरीदने से प्‍लेयर्स को एक्‍सक्‍लूसिव रिवॉर्ड, भत्ते और एलीट मिशन पाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, Elite Plus Royale Pass की कीमत 960 UC है, यह एलीट पास का सारा कंटेंट ऑफर करता है और प्‍लेयर्स को 12वीं रैंक तक फौरन एक्‍सेस देता है।

‘रॉयल पास मंथ 10' कई स्किन सेट लेकर आता है। इनमें कैजुअल स्ट्रो सेट भी शामिल है, जो फ्री टियर का हिस्सा है। रॉयल पास खरीदने वाले प्‍लेयर पिंक शेल्टर सेट और इनफर्नल शेफ सेट भी कमा सकते हैं। इनफर्नल शेफ सेट इस रॉयल पास का फाइनल रिवॉर्ड है। इसके अलावा, कई एक्‍सक्‍लूसिव वेपन स्किन को भी अनलॉक किया जा सकता है। इनमें ब्लू टिंट M16A4, ग्रैफिटी वॉल AKM और पिंक शेल्टर स्कोर्पियन शामिल हैं। 

जानकारी के मुताबिक, प्‍लेयर्स को हर वीक असाइनमेंट का एक अलग सेट मिलेगा, जिससे वह इन रिवॉर्ड्स को अनलॉक करने के लिए RP पॉइंट हासिल कर सकते हैं। जिन प्‍लेयर्स ने पहले ही मंथ 8 और मंथ 9 रॉयल पास खरीद लिए हैं, उन्हें रॉयल पास मंथ 10 की खरीद पर EZ लाइसेंस कार्ड का रिवॉर्ड दिया जाएगा। यह कार्ड प्‍लेयर्स को बाकी प्‍लेयर्स के सामने अगले हफ्ते के मिशन को अनलॉक करने की इजाजत देगा। इसके अलावा, प्‍लेयर्स को ‘मंथ 10 RP बैज मिलते हैं, जिनका इस्‍तेमाल रॉयल पास सेक्शन में आर्केड गेम मोड खेलने के लिए किया जा सकता है। जैसाकि हमने आपको बताया  ‘रॉयल पास मंथ 10' अब लाइव है और अगले चार हफ्तों तक उपलब्ध रहेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.