Resident Evil 2: iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए दिसंबर में आ रहा है ये धांसू गेम

Resident Evil 2 रीमेक iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 16 सीरीज और M1 या नए चिपसेट पर चलने वाले iPad और MacBook मॉडल पर खेला जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 22:02 IST
ख़ास बातें
  • गेम के 31 दिसंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है
  • iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 16 सीरीज के लिए आएगा गेम
  • M1 या नए चिपसेट पर चलने वाले iPad और MacBook मॉडल पर भी खेला जा सकेगा

Photo Credit: Capcom

Resident Evil 2 गेम 31 दिसंबर को Apple डिवाइस पर आ रहा है। सर्वाइवल-हॉरर क्लासिक का 2019 रीमेक अब ऐप स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस साल की शुरुआत में जब Capcom ने Resident Evil 7: Biohazard के लिए एक पोर्ट की घोषणा की, तो इस बात की पुष्टि की गई कि Resident Evil 2 रीमेक का डेवलपमेंट iPhone, iPad और MacBook डिवाइस के लिए किया जा रहा है। यह गेम ऐप्पल डिवाइस पर लॉन्च होने वाला चौथा रेजिडेंट ईविल टाइटल होगा।

Resident Evil 2 के लिए ऐप स्टोर लिस्टिंग में कहा गया है कि गेम 31 दिसंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। रीमेक iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 16 सीरीज और M1 या नए चिपसेट पर चलने वाले iPad और MacBook मॉडल पर खेला जा सकेगा। गेम का अर्ली सेक्शन मुफ्त में खेलने के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन यूजर्स को पूरा गेम एक्सेस करने के लिए इन-ऐप खरीदारी करनी होगी।
Advertisement

Resident Evil 2 यूनिवर्सल परचेज को सपोर्ट करेगा, जिसका मतलब है कि एक बार खरीदने के बाद गेम सभी कंपेटिबल Apple डिवाइसों पर खेलने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, ऐप स्टोर लिस्टिंग पुष्टि करती है कि सेव डेटा को macOS और iOS डिवाइस के बीच ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। रेजिडेंट ईविल 2 रीमेक लगभग 31GB स्टोरेज स्पेस लेगा। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इंस्टॉलेशन प्रोसेस के लिए डिवाइस में एप्लिकेशन के साइज से कम से कम दोगुना फ्री स्टोरेज स्पेस की जरूरत होगी। जबकि गेम को iPad और iPhone पर टच कंट्रोल का इस्तेमाल करके खेला जा सकता है, Apple बेहतर अनुभव के लिए कंट्रोलर का उपयोग करने की सलाह देता है।

जून में Apple डिवाइस के लिए Resident Evil 2 के डेवलपमेंट की पुष्टि की गई थी। कैपकॉम ने अब तक Apple डिवाइस पर  Resident Evil 4, Resident Evil: Village और Resident Evil 7: Biohazard जारी किया है। कैपकॉम की पॉपुलर सर्वाइवल-हॉरर सीरीज के गेम्स के अलावा, Ubisoft के Assassin's Creed Mirage और Hideo Kojima के Death Stranding को  आईफोन, आईपैड और मैक पर लॉन्च किया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
    • Good
    • Looks great
    • Great controls
    • Solid story
    • Bad
    • Minor visual inconsistencies
     
    मुख्य स्पेसिफिकेशन

    Genre

    Survival horror

    Platform

    Amazon Luna, Nintendo Switch, PlayStation 4 (PS4), Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows

    Modes

    Single-player

    Series

    Resident Evil

    PEGI Rating

    18+
    ख़बरें

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
    Advertisement
    Popular Brands
    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
    2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
    5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
    6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
    7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
    8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
    9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
    #ताज़ा ख़बरें
    1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
    2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
    3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
    4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
    5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
    6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
    8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
    9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
    Download Our Apps
    Available in Hindi
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.