• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • PUBG New State को मिलेगा नया अपडेट: नए वैपन, गाड़ियों और थीम से दोगुना होगा रोमांच!

PUBG New State को मिलेगा नया अपडेट: नए वैपन, गाड़ियों और थीम से दोगुना होगा रोमांच!

इस अपडेट के साथ क्‍या गेम कोई नया मोड, मैप्‍स या इवेंट्स हासिल कर रहा है? क्राफ्टन ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

PUBG New State को मिलेगा नया अपडेट: नए वैपन, गाड़ियों और थीम से दोगुना होगा रोमांच!

PUBG New State खेलने वालों के लिए दो नई गाड़‍ियां- इलेक्ट्रॉन और मेस्टा भी पेश की जाएंगी।

ख़ास बातें
  • एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की गई है
  • अपडेट के तहत क्राफ्टन एक नया हथियार L85A3 असॉल्ट राइफल पेश करेगी
  • और भी कई वेपन और गाड़‍ियां प्‍लेयर्स के लाई जा रही हैं
विज्ञापन
PUBG New State की डि‍वेलपर क्राफ्टन ने 9 दिसंबर को गेम के लिए एक अपडेट जारी करने की घोषणा की है। अपडेट के तहत इस गेम को नए हथियार और वीकल्‍स के साथ ही मौजूदा हथियारों के लिए ज्‍यादा कस्‍टमाइजेशन ऑप्‍शंस, नई लॉबी थीम और सर्वाइवर पास वॉल्‍यूम 2 मिलेंगे। पिछले अपडेट की तरह ही नया अपडेट भी PUBG New State में बग फिक्स और सुधार लाता है। इस अपडेट के साथ क्‍या गेम कोई नया मोड, मैप्‍स या इवेंट्स हासिल कर रहा है? क्राफ्टन ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है।   

PUBG New State का अपडेट 9 दिसंबर को रिलीज होने की उम्मीद है। एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की गई है। अपडेट के तहत क्राफ्टन एक नया हथियार L85A3 असॉल्ट राइफल पेश करेगी। यह बुलपप असॉल्ट राइफल का ही एक टाइप है और 5.56 mm बारूद का इस्‍तेमाल करता है। L85A3 राइफल Erangel और Troi में पाई जा सकती है। क्राफ्टन के अनुसार, यह राइफल मध्य से लंबी दूरी की फायर फाइट्स में अच्छा प्रदर्शन करती है। 

क्राफ्टन का कहना है कि PUBG New State खेलने वालों के लिए दो नई गाड़‍ियां- इलेक्ट्रॉन और मेस्टा भी पेश की जाएंगी। इलेक्‍ट्रॉन एक 6 सीटर मिनीबस है। यह इस गेम के बाकी वीकल्‍स के मुकाबले ज्‍यादा टिकाऊ है। इसे Troi या ट्रेनिंग ग्राउंड में पाया जा सकता है। इसमें सवार ख‍िलाड़ी गाड़ी में अपनी सीट भी बदल सकते हैं। दूसरी गाड़ी मेस्टा एक टू-सीटर स्पोर्ट्स कार है। यह स्टैंडर्ड और ओपन दो मॉडलों में आती है। फौरन स्‍पीड पकड़ती है। मेस्‍टा को Erangel, Troi के कुछ हिस्‍सों और ट्रेनिंग ग्राउंड में पाया जा सकता है।  

PUBG: New State में क्राफ्टन ने वेपन कस्‍टमाइजेशन ऑप्‍शंस को भी जोड़ा है। L85A3 असॉल्ट राइफल में अब एक वर्टिकल फोरग्रिप बिपॉड है, जिससे इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। M416 में अब एक लंबा बैरल है, जो पहले से ज्‍यादा नुकसान करता है। SLR राइफल के 7.62 mm बैरल को प्‍लेयर्स 5.56 mm बैरल से स्वैप कर सकते हैं। इससे निशाना लगाना आसान हो जाता है।

PUBG: New State के प्लेयर्स को सर्वाइवर पास वॉल्यूम 2 भी मिलेगा। यह 9 दिसंबर को लाइव होगा। ड्रीम रनर्स फैक्शन की बेला इस पास की फीचर्ड कैरेक्टर है। सर्वाइवर पास के सेकंड वॉल्‍यूम को प्रीमियम पास के लिए रिवॉर्ड भी मिलते हैं। लेवल 48 पर पहुंचने पर सर्वाइवर को 1,500 NC रिवॉर्ड दिया जाएगा। 

लॉबी थीम को बैकग्राउंड और म्‍यूजिक से अपडेट किया गया है। BP स्टोर बैकग्राउंड को भी अपडेट किया गया है। क्राफ्टन ने PUBG: New State में कई बग फिक्स और सुधार भी पेश किए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »