PUBG Mobile Update: M416 से भी तगड़ी FAMAS राइफल ने ली एंट्री, जुड़ा और भी बहुत कुछ

PUBG Mobile Update: PUBG Mobile का नया Runic Power अपडेट गेम में एक जबरदस्त राइफल लेकर आया है। इस अपडेट में कई मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 फरवरी 2021 16:32 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile के ग्लोबल वर्ज़न में नया 1.2 अपडेट रिलीज़ हुआ है
  • नए अपडेट में पावर आर्मर के साथ आई नई FAMAS गन
  • M416 से भी ज्यादा रेट ऑफ फायर है इस नई असॉल्ट राइफल का

PUBG Mobile Update: नई FAMAS राइफल M416 से भी ज्यादा रेट ऑफ फायर सपोर्ट करती है

PUBG Mobile Update: PUBG Mobile India लॉन्च होगा या नहीं, इस बात पर फिलहाल के लिए सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन पबजी मोबाइल को एक बड़ा अपडेट मिला है। यूं तो पबजी मोबाइल भारत में सितंबर 2020 से बैन की मार झेल रहा है, लेकिन फिर भी कई फैंस गेम को वीपीएन और एपीके के जरिए अभी भी खेल रहे हैं। जो गेम को नहीं खेल रहे हैं, उन्हें बता दें कि PUBG Mobile के 1.2 ग्लोबल वर्ज़न में डेवलपर्स नई बंदूक लेकर आए हैं। FAMAS नाम की यह नई असॉल्ट राइफल जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती है। नई बंदूक Runic Power अपडेट में जोड़ी गई है। इसमें अटेचमेंट सपोर्ट भी मिलता है।

PUBG Mobile का नया Runic Power अपडेट गेम में एक जबरदस्त राइफल लेकर आया है। इस अपडेट में कई मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं। नए अपडेट के बाद गेम में दूसरी दुनिया से आए रून्स होंगे, जो प्लेयर्स के लिए तीन खास पावर लेकर आए हैं। अपने गेमप्ले स्टाइल के हिसाब से आपको इन्हें चुनना होगा। आपको रून्स फ्रेगमेंट्स कलेक्ट करने होंगे और उनका इस्तेमाल मैदान में समझदारी से करना होगा। फिलहाल यह नया फीचर केवल Erangel मैप में उपलब्ध है।
 

अपडेट में नई जबरदस्त असॉल्ट राइफल भी जोड़ी गई है। इसका नाम FAMAS है और इसमें स्कोप, मज़ल और मैगज़ीन अटैचमेंट सपोर्ट शामिल है। PUBG Mobile पैच नोट्स के अनुसार, FAMAS में 5.56mm के 25 राउंड्स होते हैं। यह PUBG Mobile की अब तक की सबसे फास्ट रेट ऑफ फायर वाली राइफल है।

फिलहाल यह देखना बाकी है कि PUBG Mobile India भारत में कब लॉन्च होगा। यदि यह जल्द लॉन्च होता है, तो उम्मीद है कि आप इस गन को नए गेम में देखें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.