• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Battlegrounds Mobile India के प्री रजिस्ट्रेशन की संख्या भारत में 2 करोड़ के पार, लॉन्च तारीख पर सस्पेंस बरकरार

Battlegrounds Mobile India के प्री-रजिस्ट्रेशन की संख्या भारत में 2 करोड़ के पार, लॉन्च तारीख पर सस्पेंस बरकरार

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया PUBG Mobile का भारतीय अवतार है, जिसे भारत सरकार द्वारा पिछले साल सितंबर में 117 अन्य ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था। यह गेम यूं तो काफी हद तक पबजी की तरह ही है, लेकिन इसमें भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखकर कुछ बदलाव भी पेश किए गए हैं।

Battlegrounds Mobile India के प्री-रजिस्ट्रेशन की संख्या भारत में 2 करोड़ के पार, लॉन्च तारीख पर सस्पेंस बरकरार
ख़ास बातें
  • 18 मई को शुरू हुई थी Battlegrounds Mobile India के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन
  • पहले दिन गेम को 7.6 मिलियन रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं
  • 18 जून को लॉन्च हो सकता है गेम
विज्ञापन
PUBG Mobile गेम के भारतीय वर्ज़न Battlegrounds Mobile India ने दो हफ्ते के अंदर 2 करोड़ प्री-रजिस्ट्रेशन पार कर लिए हैं। बता दें, इस गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए 18 मई से शुरू हुई थी, जिसका ऐलान पिछले महीने किया गया था। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया PUBG Mobile का भारतीय अवतार है, जिसे भारत सरकार द्वारा पिछले साल सितंबर में 117 अन्य ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था। यह गेम यूं तो काफी हद तक पबजी की तरह ही है, लेकिन इसमें भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखकर कुछ बदलाव भी पेश किए गए हैं।

दक्षिण कोरियाई डेवलपर Krafton ने प्रेस रिलीज़ के जरिए ऐलान किया है कि Battlegrounds Mobile India गेम ने भारत में 20 मिलियन से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। इस गेम का ऐलान मई के पहले हफ्ते में किया गया था और 18 मई से इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि, यह प्रक्रिया गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध थी। पहले दिन डेवलपर ने जानकारी दी कि गेम को 7.6 मिलियन रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। वहीं, अब दो हफ्तों बाद बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को 12.4 मिलियन से ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं।

आपको बता दें, प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले यूज़र्स को इंडिया-स्पेसिफिक रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे, जिनपर यूज़र्स क्लैम गेम लॉन्च होने के बाद कर सकते हैं। इन रिवॉर्ड्स में Recon Outfit, Recon Mask, in-game currency आदि शामिल है। जिन यूज़र्स ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया है, उनके लिए यह गेम लॉन्च के तुरंत बाद ऑटोमैटिकली डाउनलोड हो जाएगा। ऐसा तभी होगा जब उन्होंने प्ले स्टोर पर फीचर को ऑन रखा होगा।

फिलहाल, फैन्स को गेम की रिलीज़ तारीख को लेकर अभी और इंतज़ार करना होगा क्योंकि अभी बी डेवलपर ने इसकी रिलीज़ तारीख से पर्दा नहीं उठाया है। माना जा रहा है कि यह गेम भारत में 18 जून को लॉन्च किया जा सकता है। PUBG Mobile गेम को भारत में पिछले साल सितंबर महीने में बैन कर दिया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, Battlegrounds Mobile India, Krafton
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »