PUBG Mobile की नए रूप में वापसी, प्री-रजिस्टर के लिए Google Play पर उपलब्ध

PUBG: New State Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है और जल्द ही Apple App Store पर भी उपलब्ध हो जाएगा।

PUBG Mobile की नए रूप में वापसी, प्री-रजिस्टर के लिए Google Play पर उपलब्ध

PUBG: New State को Google Play पर प्री-रजिस्टर किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • PUBG: New State Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए हुआ उपलब्ध
  • साल 2051 पर आधारित इस गेम में आधुनिक हथियार, गाड़ियां और नया मैप होगा
  • PUBG Mobile से मिलता-जुलता गेमप्ले होगा
विज्ञापन
PUBG: New State की घोषणा हो गई है और यह Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव हो गया है और जल्द ही App Store पर भी आएगा। गेम के डेवलपर, PUBG Studio ने PUBG: New State का एक आधिकारिक ट्रेलर भी साझा किया है और इसके लिए एक समर्पित वेबसाइट भी बनाई है। ट्रेलर से आगामी PUBG गेम के गेमप्ले, ग्राफिक्स, नए मैकेनिक्स के साथ-साथ आधुनिक हथियारों और गाड़ियों का पता चलता है। पबजी: न्यू स्टेट साल 2051 में आधारित है और यह आधुनिक गाड़ियों, हथियारों, नए मैप और कई नए कंटेंट के साथ आएगा। गेम को दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी Krafton द्वारा पब्लिश किया जाएगा, जो मुख्य पीसी वर्ज़न PlayersUnknown Battleground की पब्लिशर भी है।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, PUBG: New State Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है, लेकिन हमारे द्वारा जांचने पर हमने पाया कि यह फिलहाल भारतीय स्टोर पर उपलब्ध नहीं हुआ है। गेम Apple App Store पर भी प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव होगा, लेकिन फिलहाल 'Coming Soon' दिखाई दे रहा है। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, गेम के लिए प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को गाड़ी के लिए एक स्पेशल स्किन मिलेगी। नई वेबसाइट और Google Play लिस्टिंग के अलावा, डेवलपर्स ने एक ट्रेलर भी साझा किया है, जो PUBG: New State का गेमप्ले दिखाता है। गेम 2051 पर आधारित है। आप इस ट्रेलर को नीचे देख सकते हैं।


ट्रेलर में मौजूदा PUBG Mobile जैसा ही बैटल रोयाल थीम दिखाई देता है, लेकिन क्योंकि यह 2051 पर सेट है, इसलिए हथियारों से लेकर गाड़ियों तक सब कुछ आधुनिक है। इसमें प्लेयर्स को 'Troi' में उतार दिया जाता है, जो संभवतः गेम के मैप का नाम होगा। आधुनिक हथियारों और आधुनिक वाहनों के साथ गेम में कई गैजेट्स भी दिखाई देते हैं। नया गेम काफी हद तक पबजी मोबाइल जैसा लगता है। ऐसा प्रतीत होता है कि डेवलपर्स चाहते हैं कि PUBG: New State गेम में भी लोकप्रिय PUBG Mobile का अनुभव बना रहे, जिससे प्लेयर्स को नया गेम अपनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अब तक, PUBG Studio ने गेम के रिलीज़ की कोई सटीक तारीख साझा नहीं की है, लेकिन हाल ही में एक लीक ने सुझाव दिया है कि यह अगले सप्ताह की शुरुआत में रिलीज़ हो सकता है। आने वाले दिनों में हम गेम को लेकर कई नई जानकारियां मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

बताते चलें कि PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में 117 अन्य ऐप के साथ बैन कर दिया गया था और बाद में Google Play और App Store से भी हटा दिया गया। चीनी कंपनी Tencent पर गेम के पब्लिकेशन की जिम्मेदारी थी और इसी के चलते गोपनीयता और सुरक्षा की चिंताओं का हवाला देते हुए सरकार ने गेम को बैन कर दिया था। तब से, PUBG Corporation की सहायक कंपनी Krafton इस गेम को भारत में वापस लाने की कोशिश कर रही है।

पिछले साल नवंबर में, कंपनी ने PUBG Mobile India की घोषणा की थी और टीज़ किया था कि गेम जल्द दस्तक देगा, लेकिन यह अभी तक रिलीज़ नहीं हुआ है। फिलहाल PUBG: New State भारतीय Google Play पर दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन यह देखना बाकि है कि रिलीज़ के बाद इसे भारत में लाया जाएगा या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »