PUBG Lite फैंस के लिए बुरी खबर, आज से नहीं खेल पाएंगे गेम

गेम को पूरी तरह से क्यों बंद किया जा रहा है, इसे लेकर गेम कंपनी Krafton ने किसी प्रकार का बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2021 16:58 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Lite की सर्विस आज सुबह से बंद कर दी गई है
  • 29 मई से बंद हो जाएगा प्लेयर सपोर्ट
  • Facebook पेज पहले की तरह चलता रहेगा

PUBG Lite को 29 मई से पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा

PUBG Lite डेवलपर्स ने पिछले महीने घोषणा की थी कि इस गेम की आज, यानी 29 अप्रैल से सर्विस बंद हो जाएगी। डेवलपर्स द्वारा 30 मार्च को साझा किए गए एक टर्मिनेशन शेड्यूल में टीम ने घोषणा की थी कि सबसे पहले lite.pubg.com वेबसाइट को बंद किया जाएगा और इसके बाद 29 अप्रैल को गेम की सर्विस को बंद कर दिया जाएगा। पबजी लाइट PUBG का एक लाइट वर्ज़न है, जिसे लो-एंड पीसी सेटअप पर खेलने के लिए बनाया गया था। दिखने में और गेमप्ले के मामले में इसे पबजी के समान डिज़ाइन किया गया था। हालांकि यह पूरी तरह से फ्री-टू-प्ले गेम था, यानी इस गेम के सभी एलिमेंट मुफ्त थे।

पिछले साल सितंबर में भारत में PUBG Mobile के बैन होने के बाद से कंपनी देश में इस गेम की वापसी पर काम कर रही है। PUBG: New State की घोषणा के दौरान कंपनी ने कहा था कि वह अभी भी देश में पबजी मोबाइल इंडिया पर फोकस कर रही है। वहीं, PC पर PUBG को प्रतिबंधित नहीं किया गया था और PUBG Lite ने मोबाइल वर्ज़न के बैन से कम हुई लोकप्रियता को बनाए रखने में मदद की।
Advertisement

आज, 29 अप्रैल को डेवलपर्स द्वारा गेम को बंद किए जाने की घोषणा की गई थी और आज गेम सर्विस को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे बंद भी कर दिया गया। इसका मतलब है कि अब प्लेयर्स गेम में मैच नहीं खेल पाएंगे और साथ ही अपनी इन-गेम करेंसी को खर्च नहीं कर पाएंगे। गेम की सर्विस तो बंद की जा चुकी है और कंपनी के अनुसार, 29 मई से PUBG Lite के लिए प्लेयर सपोर्ट भी बंद हो जाएगा, जिसके बाद जुलाई 2019 में भारत में लॉन्च हुआ यह गेम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। हालांकि PUBG Lite का Facebook पेज सब बंद होने के बाद भी चलता रहेगा।

गेम को पूरी तरह से क्यों बंद किया जा रहा है, इसे लेकर गेम कंपनी Krafton ने किसी प्रकार का बयान जारी नहीं किया है। लॉन्च के तुरंत बाद से यह गेम काफी लोकप्रिय हो गया था, क्योंकि यह लो-एंड पीसी में आराम से चलता था। इसके ऊपर यह एक फ्री-टू-प्ले गेम भी था। पिछले साल दिसंबर में डेवलपर्स ने गेम को 100 प्रतिशत फ्री-टू-प्ले बनाने के लिए इसमें स्किन और कॉस्टूम खरीदने के लिए बनाई गई L-COIN (पेड कैश) करेंसी सिस्टम को खत्म कर दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  2. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  3. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  4. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  6. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  7. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  8. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  9. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  10. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.