PUBG, BGMI डेवलपर भारत में जल्द लॉन्च करेंगे 2 नए गेम! जानें इनके बारे में सब कुछ

Krafton के दोनों टाइटल मौजूदा बैटल रॉयल-स्टाइल गेम्स - BGMI, PUGB और New State Mobile से काफी अलग हैं। कैलिस्टो प्रोटोकॉल थर्ड-परसन सर्वाइवल हॉरर गेम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 17:28 IST
ख़ास बातें
  • 2 दिसंबर को रिलीज होगा The Callisto Protocol नाम का गेम
  • अगले साल की शुरुआत में आएगा Defense Derby मोबाइल गेम
  • The Callisto Protocol गेम PC और गेमिंग कॉन्सोल के लिए होगा रिलीज

BGMI को कुछ महीनों पहले Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया था

BGMI और PUBG Mobile को बनाने और पब्लिश करने वाली कंपनी Krafton कथित तौर पर जल्द भारत में दो नए गेम्स रिलीज करने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी Callisto Protocol और Defense Derby नाम के दो गेम्स को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में जल्द रिलीज करने वाली है। इनमें से एक गेम 2 दिसंबर और दूसरा अगले साल तक लॉन्च किया जाएगा।

India Today के अनुसार, दक्षिण कोरियाई गेम डेवलपर Krafton 2 दिसंबर को The Callisto Protocol नाम का गेम भारत समेत ग्लोबल मार्केट में रिलीज करने वाली है। वहीं, दूसरा गेम Defense Derby के नाम से रिलीज होगा, जिसे अगले साल रिलीज किया जाएगा।
 
Defense Derby को Krafton के Rising Wing Studio ने डेवलप किया है और यह मोबाइल गेम है। वहीं, The Callisto Protocol को PC और गेमिंग कॉन्सोल के लिए रिलीज किया जाएगा, जिसे क्राफ्टॉन के Striking Distance Studios द्वारा डेवलप किया गया है। 

Krafton के दोनों टाइटल मौजूदा बैटल रॉयल-स्टाइल गेम्स - BGMI, PUGB और New State Mobile से काफी अलग हैं। कैलिस्टो प्रोटोकॉल थर्ड-परसन सर्वाइवल हॉरर गेम है। यह कैलिस्टो (बृहस्पति ग्रह के दूसरे सबसे बड़े चंद्रमा का नाम) पर आधारित है, और प्लेयर्श जैकब ली की भूमिका निभाएंगे।
Advertisement

वर्तमान में, Krafton का BGMI भारत में Google Play Store और iOS App Store से बैन है, लेकिन New State Mobile अभी भी भारत में खेलने के लिए उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Krafton, PUBG Mobile, BGMI, PUBG
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.