BGMI Update: Play Store पर बदला Battlegrounds Mobile India का डिस्क्रिप्शन, हुए ये बदलाव

BGMI Unban: को तीन महीने के ट्रायल पीरियड के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है, जिसके दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए गेम की निगरानी की जाएगी कि इसमें "यूजर हार्म" या "लत" का कोई मुद्दा नहीं हो। 

BGMI Update: Play Store पर बदला Battlegrounds Mobile India का डिस्क्रिप्शन, हुए ये बदलाव

BGMI Unban: नए वर्जन में खून के रंग को डिफॉल्ट रूप से लाल से हरा किया जाएगा

ख़ास बातें
  • BGMI को 3 महीने के ट्रायल पीरियड के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है
  • गेम खेलने के टाइम को लिमिट किया जाएगा
  • खून के रंग को डिफॉल्ट रूप से हरा या नीला किया जाएगा
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India (BGMI) को भारत में आखिरकार अनबैन कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि गेम अब भारत में कानूनी और आधिकारिक तौर पर उपलब्ध है। हालांकि, अभी भी इसे Google Play Store या Apple App Store पर लाइव नहीं किया गया है। निश्चित तौर पर, पब्लिशर Krafton गेम को उपलब्ध कराने से पहले कुछ बची हुई औपचारिकताओं को पूरा कर रहा होगा। अब, Krafton ने Google Play Store पर Battlegrounds Mobile India की लिस्टिंग में डिस्क्रिप्शन में बदलाव किए हैं, जिससे पता चलता है कि अपडेट किए गए गेम में हमें क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।

Google Play Store पर Battlegrounds Mobile India के नए डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि गेम Unreal Engine 4 में बनाया गया है और इसमें 3D साउंड शामिल है। गेम पहले की तरह फ्री-टू-प्ले होगा और मल्टीप्लेयर अनुभव के साथ आएगा। इसमें सिंगल के साथ-साथ स्क्वाड मोड मौजद होंगे। हाल ही में खबर आई थी कि गेम में कुछ बदलाव किए जाएंगे, जैसे खेलने के समय को सीमित करना और खून के रंग को लाल से डिफॉल्ट रूप में हरा करना। हालांकि, नए डिस्क्रिप्शन में इस बात को नहीं रखा गया है।

डिस्क्रिप्शन में लिखा है, (अनुवादित) "एक वर्चुअल दुनिया में स्थापित, बीजीएमआई एक नया बैटल रोयाल गेम है, जहां कई खिलाड़ी युद्ध के मैदान में खड़े अंतिम व्यक्ति के रूप में लड़ने और विजेता बनने के लिए रणनीतियों का उपयोग करते हैं। बीजीएमआई एक फ्री-टू-प्ले, मल्टीप्लेयर अनुभव है, जहां खिलाड़ी गेम में विविध गेम मोड में लड़ सकते हैं, जो स्क्वाड-आधारित या सोलो हो सकते हैं।"
 
c4hqgkm8
आगे यह भी लिखा गया है कि "एक वर्चुअल सेटिंग में विभिन्न इलाकों के साथ विविध मैप्स की विशेषता, बीजीएमआई मोबाइल फोन पर वास्तव में इमर्सिव अनुभव बनाने के लिए, 3D साउंड से लैस शानदार दुनिया को जीवंत करने के लिए अनरियल इंजन 4 की पूरी क्षमताओं का उपयोग करता है। अपना मैप और मोड चुनें जो आपको सूट करे और एक रोमांचक सवारी के लिए तैयार हो जाएं।"

लिस्टिंग से पता चलता है कि गेम को बिना किसी परेशानी के खेलने के लिए Android यूजर्स को Android 4.3 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाला डिवाइस चाहिए होगा, जिसमें कम से कम 1.5GB रैम हो।

हाल ही में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि BGMI को तीन महीने के ट्रायल पीरियड के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है, जिसके दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए गेम की निगरानी की जाएगी कि इसमें "यूजर हार्म" या "लत" का कोई मुद्दा नहीं हो। 

इसके अलावा, गेम में कुछ बदलाव होने की जानकारी भी दी गई है। इसमें खेलने के टाइम को लिमिट किया जाएगा, जिसका मतलब है कि यूजर्स एक निश्चित घंटे के लिए गेम को खेल सकेंगे। इसके अलावा, खून के रंग को डिफॉल्ट रूप से हरा या नीला किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  3. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  5. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
  7. Red Magic Gaming Tablet 5 Pro हुआ लॉन्च, 8,300mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च
  10. iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »