• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Battlegrounds Mobile India प्ले स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध, लेकिन पहले जान ले ये बातें

Battlegrounds Mobile India प्ले स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध, लेकिन पहले जान ले ये बातें

BGMI को जुलाई 2022 में IT अधिनियम की धारा 69 के तहत Google Play Store और Apple App Store से पूरी तरह से हटा लिया गया था।

Battlegrounds Mobile India प्ले स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध, लेकिन पहले जान ले ये बातें
ख़ास बातें
  • कुछ यूजर्स का दावा है कि BGMI वेब ब्राउजर के जरिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध है
  • हालांकि, Google Play Store ऐप पर गेम अभी भी उपलब्ध नहीं है
  • गेम को तीन महीने के लिए कुछ बदलावों के साथ ट्रायल पर वापस लाया गया है
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India (BGMI) कथित तौर पर Android डिवाइस पर डाउनलोड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Google Play Store पर बैटल रोयाल गेम को लिस्टेड देखा है। हालांकि, अभी तक गेम पब्लिशर Krafton ने इसके आधिकारिक रूप से उपलब्ध होने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है। Gadgets 360 भी गेम की उपलब्धता की पुष्टि कर सकता है, लेकिन यह केवल वेब (ब्राउजर) वर्जन पर दिखाई दे रहा था। हालांकि, गेम हमारे पास मौजूद कई स्मार्टफोन रिव्यू यूनिट्स में दिखाई नहीं दे रहा था। पिछले हफ्ते के अंत में Krafton ने पुष्टि की थी कि करीब 10 महीने से ब्लॉक रहने के बाद, भारत सरकार ने उन्हें देश में BGMI को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है।

कुछ यूजर्स के दावों से ऐसा प्रतीत होता है कि BGMI कुछ डिवाइस के लिए Google Play Store पर उपलब्ध हो गया है। हालांकि, केवल प्ले स्टोर के ब्राउजर URL के जरिए। गेम मूल रूप से Google या Apple के ऐप मार्केटप्लेस पर लिस्टेड नहीं है और इसलिए, यदि आप इसे सीधे सर्च करते हैं, तो यह आपको दिखाई नहीं देगा। जो यूजर्स गेम डाउनलोड करने में कामयाब रहे हैं वे अभी तक इसे खेलने में सक्षम नहीं हैं, क्योंकि सर्वर वर्तमान में ऑफलाइन हैं। 

एक यूजर ने गेम का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सर्वर चालू नहीं होने की जानकारी दी है, जिसें लिखा है, "सर्वर अभी तक ऑनलाइन नहीं है। उपलब्धता के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक समाचार देखें।" उपलब्धता के लिए, Krafton ने बस इतना कहा था कि BGMI देश में 'जल्द ही' उपलब्ध होगा।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि BGMI को तीन महीने के ट्रायल पीरियड के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है, जिसके दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए गेम की निगरानी की जाएगी कि इसमें "यूजर हार्म" या "लत" का कोई मुद्दा नहीं हो। 

इसके अलावा, गेम में कुछ बदलाव होने की जानकारी भी दी गई है। इसमें खेलने के टाइम को लिमिट किया जाएगा, जिसका मतलब है कि यूजर्स एक निश्चित घंटे के लिए गेम को खेल सकेंगे। इसके अलावा, खून के रंग को डिफॉल्ट रूप से हरा या नीला किया जाएगा।

BGMI को जुलाई 2022 में IT अधिनियम की धारा 69 के तहत Google Play Store और Apple App Store से पूरी तरह से हटा लिया गया था। बदले में इस कदम ने भारतीय ई-स्पोर्ट्स उद्योग को भारी प्रभावित किया, जिसमें PUBG के आने पर मोबाइल गेमिंग में तेजी देखी गई थी। BGMI में बैन लगने से कुछ हफ्तों पहले ही एक बीजीएमआई टूर्नामेंट भी मेनस्ट्रीम टेलीविजन पर प्रसारित किया गया था, जिसमें 1.5 करोड़ रुपये का रिवॉर्ड पूल था। 

वर्तमान में, Krafton ने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के लिए कोई आधिकारिक रिलीज जारी नहीं की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »