इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल

Capcom का नया साइंस-फिक्शन एक्शन एडवेंचर गेम Pragmata लॉन्च के 16 दिनों के अंदर 20 लाख कॉपियां बेच चुका है। कंपनी का कहना है कि गेम की कहानी और गेमप्ले को खिलाड़ियों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मई 2026 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Pragmata ने 16 दिनों में 20 लाख कॉपियों की बिक्री की
  • Capcom गेम को नई फ्रेंचाइजी में बदलने की तैयारी में है
  • गेम में साइंस-फिक्शन कहानी और हैकिंग मैकेनिक्स दिए गए हैं

Capcom का नया साइंस-फिक्शन गेम Pragmata तेजी से पॉपुलर हो रहा है

Photo Credit: Capcom

Capcom का नया साइंस-फिक्शन एक्शन एडवेंचर गेम Pragmata लॉन्च के बाद से तेजी से पॉपुलर हो रहा है। कंपनी ने अब खुलासा किया है कि गेम ने रिलीज के सिर्फ 16 दिनों के अंदर 20 लाख कॉपियां बेच दी हैं। इससे पहले Capcom ने बताया था कि Pragmata ने लॉन्च के शुरुआती दो दिनों में ही 10 लाख कॉपियों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। कंपनी के मुताबिक यह नया IP उम्मीद से ज्यादा तेजी से ग्रो कर रहा है।

Capcom ने अपनी नई सेल्स अपडेट में बताया कि गेम की सफलता के पीछे कंपनी की कई मार्केटिंग स्ट्रैटेजी काम आई हैं। इसमें Pragmata का प्लेबल डेमो और नए IP की विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए चलाया गया आक्रामक प्रमोशन कैंपेन शामिल है। कंपनी का कहना है कि गेम की इमोशनल और नैरेटिव-ड्रिवन स्टोरी के साथ इसका यूनिक गेमप्ले भी प्लेयर्स को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

Capcom के मुताबिक Pragmata अब Resident Evil और Devil May Cry जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के साथ कंपनी के मजबूत पोर्टफोलियो का हिस्सा बनता जा रहा है। हाल ही में Capcom USA के COO Rob Dyer ने भी संकेत दिए थे कि Pragmata को आगे चलकर मल्टी-टाइटल फ्रेंचाइजी बनाया जा सकता है।

Game File की रिपोर्ट के मुताबिक Rob Dyer ने हाल में हुए iicon इवेंट में कहा कि Pragmata को बनाने में करीब छह साल का समय लगा, लेकिन गेम को मिला रिस्पॉन्स इस मेहनत के लायक रहा। उन्होंने कहा कि अब Capcom के पास एक और मजबूत IP है, जिस पर कंपनी लंबे समय तक काम जारी रख सकती है।

Pragmata एक साइंस-फिक्शन बेस्ड एक्शन एडवेंचर गेम है, जिसमें हैकिंग मैकेनिक्स को गेमप्ले का बड़ा हिस्सा बनाया गया है। गेम की कहानी नियर फ्यूचर में सेट है, जहां मुख्य किरदार Hugh और उसकी android साथी Diana एक लूनार रिसर्च स्टेशन में साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। गेम का फोकस एक्सप्लोरेशन, कॉन्बैट और हैकिंग एलिमेंट्स के कॉम्बिनेशन पर रखा गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.