Pokemon के इन दो गेम्स ने Nintendo के लिए रचा इतिहास, 3 दिन में बिकी 1 करोड़ कॉपी

पोकेमॉन निन्टेंडो के लिए सबसे ज्यादा कमाई अर्जित करने वाले गेम्स में से एक है, या यूं करें कि पोकेमॉन निन्टेंडो की पहचान है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 19:09 IST
ख़ास बातें
  • Pokemon Scarlet और Pokemon Violet गेम की 3 दिन में बिकी 1 करोड़ कॉपी
  • दोनों गेम्स को एक साथ 18 नवंबर को रिलीज किया गया था
  • Pokemon Sword and Shield के रिकॉर्ड को तोड़ कर नंबर 1 बने हैं ये गेम्स

Pokemon Scarlet और Pokemon Violet को 18 नवंबर को लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Nintendo

Pokemon Scarlet और Pokemon Violet गेम्स को हाल ही में Nintendo Switch के लिए जारी किया गया था और रिलीज के तीन दिनों के अंदर इन गेम्स की 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा कॉपी बिक चुकी हैं। इतना ही नहीं, यह इस समय सीमा के भीतर "किसी भी निन्टेंडो प्लेटफॉर्म पर किसी भी सॉफ्टवेयर के लिए सबसे ज्यादा ग्लोबल सेल्स का आंकड़ा" है। पोकेमॉन स्कारलेट और पोकोमॉन वायलेट गेम को 18 नवंबर, 2022 को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया था और Nintendo के इन सेल्स आंकड़ों में पैकेज्ड और डाउनलोड करने योग्य दोनों वर्जन शामिल हैं।

IGN के अनुसार, Pokemon Scarlet और Pokemon Violet गेम के 18 नवंबर को रिलीज होने के तीन दिनों के भीतर 1 करोड़ फिजिटल और डिजिटल बिक चुकी हैं। यह Nintendo के किसी भी प्लेटफॉर्म पर इस समय सीमा के अंदर सबसे ज्यादा बिकने वाला सॉफ्टवेयर बन गया है। गेम्स को Nintendo Switch के लिए जारी किया गया था। पोकेमोन फ्रैंचाइजी के ये लेटेस्ट गेम्स Pokemon Sword and Shield के रिकॉर्ड को तोड़ कर नंबर 1 बने हैं।

तुलना के लिए बता दें कि Pokemon Sword and Shield ने अपने पहले हफ्ते में 6 मिलियन (60 लाख) से अधिक यूनिट्स बेचीं, जो उस समय सबसे तेजी से बिकने वाले Switch टाइटल का रिकॉर्ड था और अब यह रिकॉर्ड Scarlet और Violet ने तोड़ दिया है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने स्विच के लिए Pokemon: Let's Go, Pikachu!, Eevee! और Let'Go सहित Pokemon Brilliant Diamond and Shining Pearl और Pokemon Legends: Arceus जैसे टाइटल रिलीज किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी सेल्स के मामले में लेटेस्ट टाइटल्स के आसपास भी नहीं आ पाया।

पोकेमॉन निन्टेंडो के लिए सबसे ज्यादा कमाई अर्जित करने वाले गेम्स में से एक है, या यूं करें कि पोकेमॉन निन्टेंडो की पहचान है, क्योंकि यह सबसे लंबे समय तक चलने वाली फ्रेंचाइजी में से एक है। निन्टेंडो ने तीन साल पहले पोकेमॉन Sword and Shield को लॉन्च किया था, जिसके बाद पिछले साल Brilliant Diamond and Shining Pearl को लॉन्च किया गया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.