17 जुलाई को शुरू होगा मजेदार Pokemon Go Fest इवेंट, YouTube प्रीमियम के साथ मिलेंगे कई गिफ्ट

Pokémon GO Fest 2021 को खेल रहे भारतीय ट्रेनर्स ग्लोबल चैलेंज एरिना में हिस्सा ले सकेंगे। यह विशेष सुविधा केवल टिकट धारकों के लिए उपलब्ध होगी

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जुलाई 2021 20:03 IST
ख़ास बातें
  • Pokemon Go को 2016 में किया गया था लॉन्च
  • 15 जुलाई तक ट्रेनर्स 5tth Anniversary को इन-गेम इवेंट के साथ मना सकते हैं
  • Fest को खेल रहे भारतीय ट्रेनर्स ग्लोबल चैलेंज एरिना में हिस्सा ले सकेंगे

Pokemon GO गेम 2016 में लॉन्च हुआ था

लोकप्रिय ऑगमेंटेड रियलिटी और मोबाइल रियल-वर्ल्ड कंपनी और Pokemon GO के डेवलपर, Niantic ने Pokemon GO की 5वीं वर्षगांठ (5th Anniversary) के अवसर पर दुनिया भर के गेमर्स के लिए नए रोमांचक अनुभवों को पेश किया है। पोकेमॉन गो को शुरू में 6 जुलाई, 2016 को लॉन्च किया गया था और तब से इसने प्लेयर्स को वास्तविक दुनिया में Pokemon की खोज करने के लिए का मौका दिया। गेम के पास 600 मिलियन से अधिक प्लेयर्स हैं। लॉन्च के बाद से पिछले 5 वर्षों में 465 बिलियन से अधिक पोकेमॉन पकड़े गए हैं और 12.55 बिलियन AR फोटो शूट किए गए हैं। 

अब, 6 जुलाई से 15 जुलाई तक, ट्रेनर्स 5tth Anniversary को इन-गेम इवेंट के साथ मना सकते हैं। इस अवसर पर गेम भारतीय प्लेयर्स के लिए नए अनुभवों को पेश करेगा। Pokemon GO ने एक सुपर रियलिस्टिक रियल-टाइम स्काई फीचर को पेश किया है, जो प्लेयर्स को मौसम और रोशनी की स्थिति के आधार पर उनके सटीक परिवेश का अनुभव करने की सुविधा देगा। ट्रेनर्स व्‍यू का आनंद लेने के साथ पांच आकार के गुब्बारों के साथ पिकाचु को उड़ाने वाले सीमित एडिशन को भी पा सकते हैं। 5वीं वर्षगांठ 17 और 18 जुलाई को Pokémon GO Fest 2021 के साथ मनाई जाएगी और भारत में गेमर्स 399 रुपये के स्‍पेशल एनीवर्सरी प्राइस पर टिकट खरीद सकते हैं।

Pokémon GO Fest 2021 को खेल रहे भारतीय ट्रेनर्स ग्लोबल चैलेंज एरिना में हिस्सा ले सकेंगे। यह विशेष सुविधा केवल टिकट धारकों के लिए उपलब्ध होगी और भारत में ट्रेनर्स को हर घंटे एक चुनौती को पूरा करने के लिए दुनिया भर के ट्रेनर्स के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि ट्रेनर एक चैलेंज को पूरा करते हैं, तो वे बचे घंटे के लिए एक बोनस अर्जित करेंगे। यदि ट्रेनर्स कुल 24 चैलेंज पूरा कर लेते हैं, तो वे Pokémon GO Fest 2021 के बाद के हफ्तों में टाइम, स्पेस और एक मिस्ट्री बोनस अनलॉक करेंगे। 

नियांटिक ने आगामी Pokémon GO फेस्ट 2021 के आधिकारिक इवेंट प्रायोजक के रूप में Google Play के साथ एक साझेदारी की भी घोषणा की है। Niantic और Google प्लेयर्स को एक रोमांचक पोकेमॉन गो फेस्ट अनुभव पेश करने के लिए साझेदारी की है, जिसमें सभी इवेंट और YouTube प्रीमियम की 3 महीने की मुफ्त सदस्यता, कॉमेडी कंटेंट निर्माताओं के साथ एक्सक्‍लूसिव कंटेंट The Try Guys, गूगल प्रायोजित गिफ्ट (एक इत्र, एक सुपर इनक्यूबेटर और 30 अल्ट्रा बॉल) और अन्य आश्चर्यजनक रिवॉर्ड्स शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.