हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका

Sony ने PlayStation Plus की जुलाई 2026 गेम्स लाइनअप का ऐलान कर दिया है। इस महीने Call of Duty: Modern Warfare 3 समेत तीन नए गेम्स PS Plus मेंबर्स को बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 14:01 IST
ख़ास बातें
  • 7 जुलाई से PS Plus में जुड़ेंगे 3 नए गेम्स
  • Call of Duty: Modern Warfare 3 भी फ्री मिलेगा
  • गेम्स को 3 अगस्त तक लाइब्रेरी में क्लेम किया जा सकेगा

Photo Credit: Activision

PlayStation Plus सब्सक्राइबर्स के लिए जुलाई की शुरुआत शानदार रहने वाली है। Sony ने PS Plus Monthly Games लाइनअप का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत इस महीने मेंबर्स को तीन नए गेम्स बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के खेलने का मौका मिलेगा। इस बार सबसे बड़ा नाम Call of Duty: Modern Warfare 3 है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा For the King 2 और CrossCode भी इस महीने की लिस्ट में शामिल किए गए हैं। अगर आपके पास PS Plus Essential, Extra या Deluxe/Premium में से कोई भी प्लान है, तो आप इन गेम्स को अपनी लाइब्रेरी में जोड़ सकेंगे।

Sony के मुताबिक, ये तीनों गेम्स 7 जुलाई से उपलब्ध होंगे और 3 अगस्त तक इन्हें अपनी PlayStation लाइब्रेरी में क्लेम किया जा सकेगा। वहीं, जून महीने के गेम्स Grounded Fully Yoked Edition, Nickelodeon All-Star Brawl 2 और Warhammer 40,000: Darktide को 6 जुलाई तक ही क्लेम किया जा सकता है। इसके बाद उनकी जगह जुलाई की नई लाइनअप ले लेगी।

Advertisement

इस महीने की सबसे बड़ी पेशकश Call of Duty: Modern Warfare 3 है। यह 2023 में रिलीज हुआ फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम है, जिसमें सिंगल प्लेयर कैंपेन, मल्टीप्लेयर और Zombies Mode जैसे कई गेम मोड मिलते हैं। खास बात यह है कि यह गेम PS Plus पर ऐसे समय आ रहा है, जब Activision इसी महीने Call of Duty: Black Ops 1 और Black Ops 2 के PlayStation वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

दूसरा गेम For the King 2 है, जिसे IronOak Games ने डेवलप किया है। यह एक Tactical RPG है, जिसमें टर्न-बेस्ड कॉम्बैट और Procedurally Generated मैप्स मिलते हैं। गेम को सोलो खेलने के साथ-साथ चार खिलाड़ियों तक की पार्टी में भी खेला जा सकता है।

लाइनअप का तीसरा गेम CrossCode है। यह 16-बिट रेट्रो ग्राफिक्स वाला 2D Action RPG है, जिसमें तेज रफ्तार कॉम्बैट के साथ पजल सॉल्विंग का भी मजा मिलता है। गेम में खिलाड़ी Lea नाम के कैरेक्टर की भूमिका निभाते हैं और अलग-अलग डंजन्स को एक्सप्लोर करते हैं।

Advertisement

 
रिव्यू
  • OpenCritic
  • MetaCritic
  • Good
  • Tight, responsive gunplay
  • Excellent visuals
  • Flawless performance
  • Bad
  • Warzone-style Open Combat missions
  • Lack of bombastic set pieces
  • Bland missions and story
  • Unsatisfying ending
  • Cluttered, confusing menu design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Shooter

Platform

PlayStation 4 (PS4), PlayStation 5 (PS5), Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows

मोड्स

Single-player, Multiplayer

सीरीज

Call of Duty

PEGI Rating

16+
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Roguelike

Platform

PC: Windows

मोड्स

Single-player

PEGI Rating

7+
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

RPG

Platform

Amazon Luna, Nintendo Switch, PlayStation 4 (PS4), PlayStation 5 (PS5), Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows, PC: macOS, PC: Linux

Modes

Single-player

PEGI Rating

12+
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.