Netflix Games: Money Heist से लेकर Squid Game तक, नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं ये जबरदस्त गेम्स

वर्तमान में 90 अपकमिंग गेम्स की एक मजबूत पाइपलाइन के साथ, Netflix अपने इस गेमिंग वर्ल्ड के लिए गंभीर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2023 09:16 IST
ख़ास बातें
  • Netflix साल के अंत तक कुछ नए गेम्स को प्लेटफॉर्म पर जोड़ने वाला है
  • इन गेम्स के साथ Netflix Games पर कुल 86 गेम्स हो जाएंगे
  • अगले साल भी कई पॉपुलर टीवी सीरीज और फिल्म पर बेस्ड गेम्स जोड़े जाएंगे
2021 में, Netflix ने गेमिंग की दुनिया में कदम रखा और अब तक OTT प्लेटफॉर्म ने इसमें कई गेम्स जोड़ लिए हैं। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को साल के अंत तक 86 गेम्स पर लाने की योजना बना रही है। इसके अलावा, 90 से अधिक गेम्स डेवलपमेंट फेज पर हैं। इससे पता चलता है कि Netflix गेमिंग को लेकर गंभीर है। जल्द आप अपने मोबाइल फोन्स पर GTA के तीन गेम्स - GTA Vice City, GTA San Andreas और GTA II भी खेल सकेंगे।

Netflix ने घोषणा की है कि प्लेटफॉर्म कुल 86 गेम्स के साथ इस साल को खत्म करने के लिए तैयार है। अकेले इस साल, नेटफ्लिक्स ने अपने गेमिंग पोर्टफोलियो के तेजी से विस्तार को प्रदर्शित करते हुए 40 गेम पेश किए। इन रिलीज में दो इन-हाउस डेवलप किए गए टाइल्स हैं, जिनमें Night School का Oxenfree II: Lost Signals और Boss Fight Entertainment का Netflix Stories: Love is Blind शामिल हैं। प्लेटफॉर्म ने Football Manager 24 Mobile, Storyteller और अपकमिंग  Grand Theft Auto: The Trilogy - The Definitive Edition जैसे टाइटल्स के लिए लाइसेंस भी हासिल किया है।

वर्तमान में 90 अपकमिंग गेम्स की एक मजबूत पाइपलाइन के साथ, Netflix अपने इस गेमिंग वर्ल्ड के लिए गंभीर दिखाई दे रहा है। खासतौर पर, इनमें से तीन अपकमिंग गेम्स Netflix की मूल सीरीज और फिल्मों से प्रेरित हैं, जिनमें Squid Games से प्रेरित टाइटल, Rebel Moon और बेहद पॉपुलर टीवी सीरीज Money Heist पर आधारित Money Heist: Ultimate Choice है, जिसे जनवरी 2024 में रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा, आइकॉनिक Sonic the Hedgehog भी Sonic Mania Plus के साथ नेटफ्लिक्स पर अपना मोबाइल डेब्यू कर रहा है।

फैशन प्रेमियों के लिए FashionVerse आ रहा है, एक सिमुलेशन गेम जो प्लेयर्स को फोटो-रियलेस्टिक मॉडल अपनाने और अपने फैशन साम्राज्य का निर्माण करने का मौका देगा। Game Dev Tycoon भी अगले साल एक अपडेट रिलीज करने के लिए तैयार है, जिसमें एक खास नेटफ्लिक्स-प्रेरित फीचर होगा, जो प्लेयर्स को उनकी पसंदीदा फिल्मों और शो के आधार पर गेम विकसित करने में सक्षम बनाएगा।
Advertisement

Camp Spirit, Spry Fox द्वारा विकसित Cozy Grove की अगली कड़ी, आने वाले वर्ष में नेटफ्लिक्स यूजर्स के लिए एक और गिफ्ट है। लाइनअप में Hades, Chicken Run: Eggstraction, Netflix Stories: Virgin River और बहुत से अन्य गेम्स शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.