Lenovo ने लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप Lecoo Bellator 7000, जानें क्या हैं खासियतें

Lenovo ने चीनी बाजार में नया गेमिंग लैपटॉप Lenovo Lecoo Bellator 7000 2026 वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Lecoo Bellator 7000 में 16 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Lenovo Lecoo Bellator 7000 में इंटेल कोर i7-13645HX प्रोसेसर है।
  • Lenovo Lecoo Bellator 7000 में 60Wh की बैटरी दी गई है।

Lenovo Lecoo Bellator 7000 में 16 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने चीनी बाजार में नया गेमिंग लैपटॉप Lenovo Lecoo Bellator 7000 2026 वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। Lecoo Bellator 7000 में 16 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल और 180Hz रिफ्रेश रेट है। यह लैपटॉप इंटेल कोर i7-13645HX प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस लैपटॉप में 60Wh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Lenovo Lecoo Bellator 7000 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lenovo Lecoo Bellator 7000 Price

कीमत की बात की जाए तो Lenovo Lecoo Bellator 7000 की कीमत 7,699 युआन (लगभग 1,05,276 रुपये) है। यह लैपटॉप बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है।

Lenovo Lecoo Bellator 7000 Features & Specifications

Lenovo Lecoo Bellator 7000 में 16 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल और 180Hz रिफ्रेश रेट, ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। यह sRGB कलर गैमट का 100% कवरेज प्रदान करता है। डिस्प्ले HDR और VRR का भी सपोर्ट करती है। इसमें 16GB DDR5 RAM और 512GB PCIe 4.0 SSD दी गई है। लेनोवो ने स्टोरेज बढ़ाने के लिए ड्यूल मेमोरी और ड्यूल M.2 स्टोरेज स्लॉट शामिल किए हैं। इस लैपटॉप में ब्लैकवेल आर्किटेक्चर पर बेस्ड 8GB GDDR7 VRAM वाला Nvidia GeForce RTX 5060 GPU है। यह डायनामिक बूस्ट 2.0 के जरिए 115W पर काम करता है। फ्रेम जनरेशन के लिए DLSS 4 का सपोर्ट करता है और गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और 3D रेंडरिंग के लिए दमदार AI परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

Lecoo Bellator 7000 में 14 कोर, 20 थ्रेड और 4.9GHz की पीक टर्बो फ्रीक्वेंसी वाला इंटेल कोर i7-13645HX प्रोसेसर दिया गया है। Lenovo ने ट्रिपल-फैन कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया है जिसमें 4 हीट पाइप शामिल हैं, जिनमें एक 10 मिमी का मेन पाइप और एक्सटेंडेड हीट डिसिपेशन एरिया है, जो कम नॉयज के साथ 200W तक परफॉर्मेंस का सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप में 60Wh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप ए पोर्ट, फुल फंक्शन यूएसबी टाइप ए पोर्ट, HDMI 2.1 FRL पोर्ट, गिगाबाइट ईथरनेट पोर्ट और 3.5 मिमी जैक दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.