Road to Valor Empires Launch: PUBG बनाने वाली कंपनी ने भारत में नया गेम किया लॉन्च, ऐसे करें फ्री डाउनलोड

यह गेम पब्जी और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया से थोड़ा अलग है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मार्च 2023 11:52 IST
ख़ास बातें
  • गेम को ड्रीमोशन (Dreamotion) ने डेवलप किया है।
  • यह गेम पब्जी और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया से थोड़ा अलग है।
  • भारत में वीडियो गेम खेलने वाले यूजर्स की काफी बड़ी संख्या है।

नया गेम रोड टू वेलोर: एम्पायर्स (Road to Valor: Empires) लॉन्च किया गया है जिसे ड्रीमोशन (Dreamotion) ने डेवलप किया है

Photo Credit: Krafton

भारत में वीडियो गेम खेलने वाले यूजर्स की काफी बड़ी संख्या है। ऐसे यूजर्स के लिए PUBG बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन (Krafton) ने अपना नया गेम भारत में लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया गेम रोड टू वेलोर: एम्पायर्स (Road to Valor: Empires) है। इस गेम को ड्रीमोशन (Dreamotion) ने डेवलप किया है जो कि क्राफ्टन की ही सब्सिडिएरी कंपनी है। गेम को आप कहां से डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें क्या रोमांच कंपनी ने पेश किया है, इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

Road to Valor: Empires वीडियो गेम भारत में लॉन्च होने वाला नया गेम है जिसे PUBG और BGMI बनाने वाली Krafton ने भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर डेवलप किया है। गेम को गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। यह गेम पब्जी और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया से थोड़ा अलग है। यह प्लेयर बनाम प्लेयर (PvP) स्ट्रेट्जी गेम है। यानि कि दो प्लेयर्स इसमें आपस में भिड़ते हैं। जिसमें वह सामने वाले के खिलाफ अपनी सेना बनाते हैं और लड़ाई लड़ते हैं। इसमें प्लेयर को चुनने के लिए कई किरदारों का विकल्प जाता है जिसमें Athena, Odin, Medusa, Manticore, Achilles और Valkyries आदि शामिल हैं। 
Advertisement

रोड टू वेलोर: एम्पायर्स रीयल टाइम गेम में यूजर दुनिया के किसी भी हिस्से के प्रतिद्वंदी से लड़ सकता है। जिसमें वह अपने काल्पनिक गॉड, हीरो या खूंखार जानवर भी बना सकता है। रोड टू वेलोर: एम्पायर्स को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। भारतीय यूजर्स के लिए गेम में हिंदी का सपोर्ट भी दिया गया है, जैसा कि कंपनी का कहना है। साथ ही इसमें जो रिवॉर्ड यूजर को मिलते हैं वह भी भारत को ध्यान में रखते हुए अलग से जोड़े गए हैं। ऐप में कंपनी कुछ इन-ऐप बेनिफिट्स भी दे रही है। इसके लिए यूजर से कुछ चार्ज भी लिया जाता है। गेम भारत के अलावा अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध है। लेकिन कंपनी ने भारतीय वर्जन को कुछ बदलावों के साथ पेश किया है।  

Krafton India ने गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन कुछ दिनों पहले शुरू कर दिया था। कंपनी इससे पहले भारत में PUBG और Battlegrounds Mobile India (BGMI) भी पेश कर चुकी है जो काफी पॉपुलर गेम रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल कंपनी के पॉपुलर गेम बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया BGMI को भारत में गूगल प्लेट स्टोर और एप्पल स्टोर से हटा दिया गया था। इससे भी पहले 2020 में कंपनी के पॉपुलर गेम PUBG Mobile को भारत सरकार की ओर से बैन कर दिया गया था। इस गेम पर IT Act के सेक्शन 69A के तहत बैन लगाया गया था। इसके साथ सरकार की ओर से चीन से संबंध रखने वाली कई और ऐप्स को भी बैन कर दिया गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.